IPL का सुपर किलर, दिग्‍गजों का कर डाला शिकार, सिक्‍सर किंग ने ऐसा तराशा फड़फड़ाते रह गए रोहित-विराट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 के फाइनल में भिड़ेंगी चेन्‍नई और गुजरात
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा महामुकाबला

नई दिल्‍ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जब आईपीएल 2023 के प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगी थी तो एक बल्‍लेबाज विराट कोहली के सामने आ खड़ा हुआ. विराट के सैकड़े के जवाब में उसने भी शतक ठोक दिया. नतीजतन, बैंगलोर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर का लीग के मौजूदा सीजन में यह लगातार दूसरा शतक था.

बात हो रही है अपने बल्‍ले से बवंडर उठाने वाले शुभमन गिल की. विराट कोहली के बाद गिल का शिकार बने आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तान रोहित शर्मा. प्लेऑफ की सबसे खूंखार टीम माने जाने वाली मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थीं. रोहित शर्मा की छठी बार खिताब जीतने की राह का रोड़ा गिल ही बने. उन्‍होंने फ‍िर शतक ठोका और मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर. अब सोमवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को गुजरात टाइटंस से उसी मैदान पर भिड़ना है, जहां गिल को रोकना गेंदबाजों के लिए तगड़ी चुनौती होता है.

शुभमन गिल की इस चमक के पीछे टीम इंडिया के दिग्‍गज का भी हाथ है. कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब हर तरह गतिविधियां बंद थीं तो शुभमन अपनी क्रिकेट निखारने के लिए लालायित थे. शुभमन के पिता उन्हें भारतीय क्रिकेट के बड़े मैचों के खिलाड़ी रहे युवराज सिंह के पास लेकर गए. सिक्‍सर किंग युवी ने इस बल्‍लेबाज को ऐसा निखारा कि वह जल्‍द ही एक खास ग्रुप के मेंबर बन गए, जिसमें सचिन तेंदुलकर समेत सिर्फ 8 खिलाड़ी ही शामिल हैं.

CSK vs GT : IPL के सबसे सफल कप्‍तान, एक मामले में हैं फिसड्डी, हर बार हो जाते हैं नाकाम

यह ग्रुप है वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाजों का. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर गिल ने यह उपलब्धि हासिल की थी. यह पहला मौका था जब कीवियों के खिलाफ किसी ने दोहरा शतक जमाया था. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ही 186 रन के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Rohit sharma, Shubhman Gill, Virat Kohli, Yuvraj singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें