रांची में यहां मलाई मारकर पिलाई जाती है लस्सी, कुल्हड़ में होने से आती है सोंधी-सोंधी खुशबू, जानें लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. गर्मी के मौसम में लस्सी तो आपने बहुत पी होगी. लेकिन हम आपको आज झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार में बिकने वाली लस्सी के बारे में बताने वाले हैं. रांची के अपर बाजार की इस दुकान का नाम है गार्डन स्वीट लस्सी. वैसे इस दुकान को लोग कभी गार्डन पान दुकान के नाम से भी जानते थे.

गार्डन स्वीट लस्सी के संचालक सिमरन यादव ने News18 Local को बताया कि यह लस्सी की दुकान 100 साल पुरानी है. हमारे परदादा के जमाने का यह पुश्तैनी बिजनेस है. मैंने अपने पिताजी से लस्सी बनाना सीखा है. जब मैं छोटा था तब यह 1 रुपए में बिकता था. मेरे दादा कहा करते थे कि हम तो चवन्नी के भाव बेचा करते थे. लेकिन आज समय को देखते हुए यह 60 रुपए ग्लास हो चुकी है.

यहां पर अगर आप आते हैं तो आपको हमेशा लस्सी के लिए भीड़ नजर आएगी. यहां पर लस्सी के साथ रबड़ी व पेड़े भी मिलते हैं. हालांकि लस्सी डिमांड अधिक रहती है. सिमरन कहते हैं, हर दिन 500 ग्लास से अधिक लस्सी की बिक्री हो जाती है व हर दिन करीब 30 किलो दही लस्सी बनाने में लग जाती है. कभी-कभी तो 30 किलो भी कम पड़ जाता है.

सिमरन बताते हैं कि हमारे लस्सी की सबसे खास बात है – इसकी शुद्धता व गुणवत्ता. जब तक क्वॉलिटी सही नहीं होगी, तब तक लोग लस्सी पसंद नहीं करेंगे. हमारी लस्सी की सबसे खास बात यह है कि दही जमाते समय दूध में बिल्कुल भी पानी नहीं मिलाते. इसलिए दही बहुत ही गाढ़ा जमता है. वहीं, लस्सी बनाते समय भी हम बिल्कुल भी पानी का प्रयोग नहीं करते. जिस वजह से लस्सी बहुत ही गाढ़ा बनती है. लस्सी में चीनी के अलावा हम लोगों को ऊपर से मलाई मिला कर देते हैं. जिससे इसका स्वाद और दुगना हो जाता है. इसे हम कुल्हड़ में परोसते हैं, जिससे स्वाद में सोंधापन आता है.

सिमरन बताते हैं कि साफ-सफाई न हो तो लस्सी क्या, किसी भी खाने का आनंद नहीं लिया सकता है. इसलिए लस्सी बनाते समय या दही जमाते समय साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है. लस्सी का स्वाद चखने आए रामगढ़ के व्यापारी प्रदीप कहते हैं कि मैं जब-जब अपर बाजार में खरीदारी करने आता हूं, इनकी लस्सी जरूर पीता हूं. क्योंकि इनकी लस्सी में किसी तरह का कोई खट्टापन नहीं होता. बल्कि एक मीठापन होता है व काफी गाढ़ा भी. ऊपर से मलाई का स्वाद गर्मी में तरोताजा कर देता है.

अगर आप भी इस लस्सी को चखना चाहते हैं, तो आ जाइए अपर बाजार के बीचो-बीच मौजूद गार्डन स्वीट लस्सी शॉप में. आप इस नंबर पर 7004031434 संपर्क कर सकते हैं. अगर दुकान तक पहुंचने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करना चाहें तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें