देसी 5G फोन ने मचाई तबाही, लोग ऐसा टूट पड़े कि पहली सेल शुरू होते ही खत्म हो गया Stock, खासियत जबरदस्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Lava Agni 2 5G को इसी महीने लॉन्च किया गया है, और इसे पिछले हफ्ते 24 मई को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया. मिड-रेंज फोन में खास फीचर होने की वजह से ये फोन काफी चर्चा में बना हुआ है. लोगों को ये खूब पसंद आ रहा है. इसका पता इसकी पहली सेल में आए रिस्पॉन्स  से ही चल गया है. बता दें कि 24 मई की पहली सेल शुरू होने के 2 घंटे के अंदर फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था. सेल पेज पर यूज़र्स को Notify Me का ऑप्शन दिखने लगा. फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फोन की दूसरी सेल कब रखी जाएगी.

फीचर्स की बात करें तो Agni 2 में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. बताया गया है कि एर्गोनॉमिक 3D डुअल कर्व्ड डिज़ाइन डिस्प्ले HDR, HDR 10 और एचडीआर 10+ को सपोर्ट मिलता है. Agni 2 में मेमोरी के तौर पर 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है.  कंपनी का ये फोन 5जी है, और इसकी कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसपर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही थी.

फोन के रैम को वर्चुअल तौर पर 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है.

मिलता है दमदार प्रोसेसर
लावा Agni 2 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर है, जिससे कि हमें फास्टेस्ट गेमिंग और ऐप एक्सपीरिएंस मिलता है. कंपनी का दावा है कि ये भारत का पहला ऐसा फोन है जिसमें ये प्रोसेसर मिलता है. कैमरे के तौर पर इस फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन का कैमरा ज़्यागा लाइट कैप्चर करता है

पावर के लिए Agni 2 में 4700mAh बैटरी दी गई है, और ये 66W के चार्जर के साथ आता है. लावा का दावा है कि ये 16 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G के 13 बैंड को भी सपोर्ट भी दिया गया है.

Tags: Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें