Manipur Violence: हिंसा के बीच गृहमंत्री अमित शाह करेंगे मणिपुर का दौरा, 3 दिन रहेंगे, अब तक 75 से ज्यादा मौतें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इंफाल. मणिपुर में तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय हिंसा प्रभावित राज्य के दौरे पर रहेंगे. शांति बहाली के मकसद से केंद्रीय मंत्री अमित शाह 30 मई को मणिपुर जाएंगे और 3 दिन तक वहां रुकेंगे और 1 जून की रात को लौटेंगे. अपने मणिपुर दौरे के वक्त गृह मंत्री अमित शाह संबंधित अधिकारियों और अलग-अलग गुटों से बातचीत करेंगे, ताकि राज्य में जारी हिंसा के माहौल को जल्द-से-जल्द खत्म किया जा सके.

संबंधित पक्षों की मांगों को लेकर केंद्र की तरफ से क्या प्रयास किए जा रहे हैं? केंद्रीय मंत्री इस बारे में भी उन लोगों को अवगत कराएंगे. वे राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के साथ ही उन जगहों पर भी जाएंगे जहां हिंसा हुई है और लोग प्रभावित हुए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जबकि रविवार को ही राज्य में हुई ताजा हिंसा में पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं, सुरक्षा बलों ने राज्य में शांति कायम करने के लिए अभियान शुरू करने के बाद से घरों में आगजनी और लोगों पर गोलीबारी करने में शामिल लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में लोगों पर गोलीबारी और उग्रवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़पों की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब सेना ने शांति कायम करने के लिए समुदायों को हथियारों से मुक्त करने को लेकर तलाशी अभियान शुरू किया. मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य में शांति कायम करने के लिए अभियान शुरू करने के बाद से घरों में आगजनी और लोगों पर गोलीबारी करने में शामिल लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया है.

Tags: Amit shah, Manipur

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें