
रिपोर्ट- विशाल कुमार
छपरा: सारण जिला के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत जखुआ गांव निवासी आर्मी मेडिकल कोर के सूबेदार अंगद सिंह एवं गृहिणी चंदा सिंह के पुत्र अश्विनी चौहान नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर परिवार सहित पूरे गांव एवं जिले का नाम रौशन किया है. आपको बताते चलें कि दादा सकलदेव सिंह भी आर्मी में मेडिकल कोर से रिटायर्ड हुए हैं. दो पीढ़ी से इस परिवार के लोग देश की सेवा करते आ रहे हैं. वहीं दूसरा पीढ़ी में अश्विनी ने सब लेफ्टिनेंट बनकर परिवार के मान-सम्मान में चार चांद लगा दिया.
गांव में खुशी की लहर
अश्विनी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही अरविंद पब्लिक स्कूल से हुई है. उसके बाद उनका सिलेक्शन सैनिक स्कूल गोपालगंज में हो गया. जहां अश्विनी ने अपनी मेहनत के बूते लक्ष्य हासिल कर दिया. ग्रामीणों बताया कि अश्विनी बचपन से से हीं मृदुभाषी स्वभाव एवं शिष्टाचार से गांव के लोगों का दिल जीतता रहा है. अश्विनी के सब लेफ्टिनेंट बनने की सूचना मिलते हीं परिवार सहित गांव में जश्न का माहौल बन गया और ग्रामीण उनके घर पर पहुंचकर बधाई देते हुए एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाकर मुंह मीठा कराया. पिता अंगद सिंह, माता चंदा देवी, भाई अभिनंदन सिंह ने गांव में घर-घर जाकर सबको मिठाईयां बाट कर खुशी का इजहार किया. पूरे दिन गांव में जश्न का माहौल रहा. वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों ने अश्विनी को बधाई दी. वहीं अश्विनी ने इस सफलता का श्रेय अपने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया.
मां भारती का सदा कर्जदार रहूंगा..
अश्विनी के दादाजी फौज में रह चुके हैं. पोते की सफलता पर दादा काफी खुश नजर आ रहे थे. अश्विनी के दादा सकलदेव सिंह ने बताया कि सेवा करने के लिए मां भारती ने पोता को चयन किया है. इसके लिए भारत माता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने बताया कि मां भारती की सेवा करने का मुझे भी अवसर मिला था और नि:स्वार्थ भाव से मां का सेवा करता रहा. अब पोता को सेवा करने का मौका मिला है, इसके लिए मां भारती का सदा कर्जदार रहूंगा. उन्होंने बताया कि अश्विनी की इस सफलता से काफी खुशी हो रही है. जिसको शब्दों में बयां करना कठिन है.
.
Tags: Bihar News, Chapra news, Indian Navy officer, Indian Navy Recruitment, Saran News, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:22 IST








