Ranchi Gold Rate: सोना-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी का है अच्छा मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. अगर आप सोने में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं या फिर मार्केट जाने की सोच रहे हैं, तो जाने से पहले एक बार सोने व चांदी के ताजा रेट यहां जान लें. आज सोने व चांदी के भाव स्थिरता देखी गई है. यानी भाव में कोई बदलाव नहीं है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 57,100 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,960 रुपए तय की गई है.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज कोई बदलाव नहीं है. आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (रविवार) शाम तक भी चांदी इसी भाव से बिकी थी.

सोना के भाव स्थिर

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोने के भाव में स्थिरता देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 57,100 रुपए बिका, आज भी इसकी कीमत इतनी ही तय की गई है. वहीं, रविवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,960 रुपए के भाव से बिका और आज भी इसकी कीमत 59,960 रुपए ही तय की गई है. यानी भाव में कोई बदलाव नहीं आया.

आपके शहर से (रांची)

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं.

Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें