सासाराम. रेडियो पर रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat 101th Episode) के 101वें एपिसोड का प्रसारण हुआ. इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बिहार के सासाराम की रहने वाली विशाखा सिंह से बातचीत की. विशाखा सिंह (Vishakha Singh) कंप्यूटर साइंस विषय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है. प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान विशाखा ने गजब का आत्मविश्वास दिखाया. उसने पीएम के हर सवाल का जवाब बड़े ही आत्मविश्वास के साथ दिया.
विशाखा ने प्रधानमंत्री से देश की विविध संस्कृति पर चर्चा की. खासकर एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा संचालित युवा संगठन कार्यक्रम के तहत अपने तमिलनाडु दौरे (Tamilnadu Tour) के संबंध में विशाखा ने प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी. बड़ी बात यह है कि विशाखा के हर शब्द को प्रधानमंत्री ने बड़ी ही गंभीरता से सुना और उसे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया. प्रधानमंत्री से बातचीत करते हुए विशाखा पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज दिखी.
आपके शहर से (पटना)

Street Food: मधुबनी में धमाल मचा रहा है अंडा वाला पोहा, आपने खाया क्या यह नया आइटम?

Bihar Crime News :अधुरी सुहागरात की खौफनाक कहानी !| Crime News | Tafteesh | TOP News

7वीं की स्टूडेंट ने लिखी “द स्कैरी नाइट” बुक, 11 साल की उम्र में कर डाला कारनामा

Famous Imarti: गया की इमरती है खास, यहां आज भी मिलता है जौनपुर वाला स्वाद

क्या आप जानते हैं सीवान-गोरखपुर के बीच कितनी चलाई जाती है ट्रेनें, यहां एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का असर? लड़की ने सनातन धर्म में की वापसी, विधि-विधान के साथ हिन्दू लड़के से रचाई शादी-PHOTOS

पटना में 12 जून को होगी विपक्षी दलों की बड़ी बैठक, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने पर करेंगे मंथन

पल भर में उड़ा देता था मोबाइल, पुलिस के जाल में फंसा ‘हड्डी’, महंगे फोन भी बरामद

Bihar University: पीजी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Buxar News : गुलामी के दिनों की याद दिला रहा है टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन, नाम बदलने के लिए सीएम को दिया गया ज्ञापन
सासाराम के लोग विशाखा सिंह पर हैं गौरवान्वित
अब सासाराम की रहने वाली छात्रा विशाखा सिंह का प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पीएम नरेंद्र मोदी और विशाखा के बातचीत का वीडियो एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि सासाराम के लिए गौरव का पल है. सासाराम की बेटी ने प्रधानमंत्री से पूरे आत्मविश्वास के साथ बातचीत की. यह शहर के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है. लोग विशाखा सिंह की प्रशंसा कर रहे हैं. बता दें कि युवा संगम पोर्टल के माध्यम से विशाखा ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसके बाद उसका चयन हो सका था.
युवा संगम कार्यक्रम के तहत विशाखा का हुआ चयन
भारत सरकार का शिक्षा विभाग ‘युवा संगम’ कार्यक्रम चलाता है. जिसके माध्यम से देश के युवाओं को अलग-अलग संस्कृति को जानने तथा समझने का मौका मिलता है. इस के तहत देशभर से छात्र-छात्राओं का इसके लिए चयन किया जाता है. बिहार से भी 45 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ. बिहार की टीम तमिलनाडु गई. जिसमें विशाखा सिंह भी साथ रही. प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान विशाखा ने बताया कि वहां की सांस्कृतिक धरोहर और खान-पान को उसने खूब इंजॉय किया. साथ ही उन्हें तमिलनाडु की सभ्यता संस्कृति को समझने का भी मौका मिला.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 08:23 IST








