इस काले बीज का अधिक सेवन तेजी से कम करता है ब्लड प्रेशर, खाने से पहले यहां पढ़ लें 5 बड़े नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चिया सीड्स खाने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.
इस काले बीज के अधिक सेवन से एलर्जी, पेट संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं.

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स का सेवन अधिकतर लोग करते हैं. यह वजन कम करने के साथ ही पेट संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है. काले-काले छोटे ये बीज कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. चिया सीड्स में प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, फाइबर, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि होते हैं. इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, क्रोनिक डिजीज होने का रिस्क कम होता है. साथ ही यह वजन कम करता है, ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स, इंफ्लेमेशन से भी बचाव होता है. यह ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का बेहतरीन प्लांट-बेस्ड सोर्स है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. लेकिन, चिया सीड्स (Chia Seeds) के इतने फायदे होने के बाद भी यह कई तरह के सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं चिया सीड्स के नुकसान के बारे में-

चिया सीड्स के 5 नुकसान

1. हेल्थलाइन डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार, यदि आप एक दिन में अधिक मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो डाइजेस्टिव सिस्टम से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. इसमें मौजूद फाइबर पेट में गुड बैक्टीरिया का निर्माण करते हैं. हालांकि, कुछ लोगों में इसका अधिक सेवन नुकसानदायक होता है. जब आप फाइबर का अधिक सेवन करते हैं तो पेट में दर्द, डायरिया, ब्लोटिंग, गैस आदि की समस्या हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिया चिया सीड्स के फायदे जानते हैं आप? इस तरह करें उनकी डाइट में शामिल

2. यदि आपको इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज है जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रॉन्स डिजीज तो आपको अपने फाइबर इंटेक को मॉनिटर करना चाहिए. अधिक फाइबर के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है.

3. कई लोगों के लिए चिया सीड्स सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके सेवन से चोकिंग का रिस्क बढ़ जाता है. चिया के बीज को एक बार में अधिक खाने से गला चोक हो सकता है, ऐसे में सुनिश्चित करें कि आप इसका सेवन सावधानी से करें, खासकर अगर आपको निगलने में कठिनाई होती हो. यह रिस्क इसलिए होता है, क्योंकि सूखे चिया के बीज पानी के संपर्क में आने पर फूल जाते हैं और अपने वजन का लगभग 10-12 गुना तरल में अवशोषित हो जाते हैं.

डायबिटीज के मरीजों के लिए कितने फायदेमंद हैं चिया सीड्स?

4. कुछ लोगों को अधिक चिया सीड्स खाने पर एलर्जी की समस्या हो जाती है. फूड एलर्जी के लक्षणों में उल्टी, डायरिया, जीभ या होंठ पर खुजली हो सकती है. ऐसे में सीमित मात्रा में ही इन बीजों का सेवन करें.

5. यदि आप उच्च रक्तचाप की दवा खाते हैं तो चिया के बीज ब्लड प्रेशर को और कम कर सकते हैं. यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है और दवा के जरिए इसे कंट्रोल कर रहे हैं तो चिया बीज को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें. इसके अलावा, चिया ब्लड ग्लूकोज लेवल, रक्तस्राव और रक्त के थक्के को भी प्रभावित कर सकता है. यदि आपको डायबिटीज या ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर है तो डॉक्टर से बात करने के बाद ही चिया सीड्स का सेवन करें.

चिया सीड्स का कैसे करें इस्तेमाल
चिया सीड्स का सेवन आप पानी या दूध में डालकर कर सकते हैं. आप इसे सलाद, स्मूदी में भी डालकर खा सकते हैं. कुछ लोग सफेद चिया सीड्स का हलवा भी बनाकर खाते हैं.

Tags: Eat healthy, Health, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें