Sant Kabir Nagar News: रैना पेपर मिल के वाटर टैंक में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- रहमान

संतकबीरनगर/बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल के संतकबीरनगर जिले की रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.

दरअसल कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एनएच 28 पर रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक के वाटर लेवल की कर्मचारी जांच कर रहे थे. उसी दौरान टैंक में कुछ तैरती हुई चीज दिखाई दी. जब नजदीक जाकर देखा तो किसी युवती की लाश थी. जिसके बाद कर्मचारियों ने मामले की सूचना मिल प्रबंधन को दी. मिल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पुलिस को शव मिलने की सूचना दी, घटना की सूचना के बाद पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता ने घटनास्थल का मुआयना किया. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने सेटलिंग टैंक से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि प्रथम दृष्टया देखने से यही लगता है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को सेटलिंग टैंक में फेंका गया है. फिलहाल अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसके लिए प्रयास किया जा रहा है और इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि मिल के अंदर जब बगैर इजाजत के परिंदा भी पर नहीं मार सकता, तो सेटलिंग वाटर टैंक के अंदर युवती की लाश कैसे पहुंची मृतक युवती कौन है और यह हत्या किसने की है, और क्यों की, और लाश को मिल के अंदर किसने फेंका, और महिला की लाश को किस रास्ते से मिल के अंदर लाया गया. ऐसे कई सवाल हैं जो लोगों के जहन में घूम रहे हैं, लेकिन इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है.

Tags: Basti news, Basti Police, Crime News, Murder case, Sant Kabir Nagar News, UP news, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें