
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 29 May 2023)
आज का दिन लाभ का बना हुआ है. व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हों. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 29 May 2023)
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. जॉब में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. इससे आपको पदोन्नति मिलेगी. पिता के साथ संबंध सुमधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. दोपहर के बाद आप किसी उलझन में रह सकते हैं. दोस्तों के साथ समय अच्छा कटेगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 29 May 2023)
आप आज धार्मिक बने रहेंगे. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग पर जाने का अवसर मिल सकता है. आपका व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा. गलत कामों से दूर रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा. आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. नौकरी में अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 01:30 IST









