IPL 2023 के 2 युवा ‘बाजीगर’, बॉलीवुड में भी चलने लगा नाम, शाहिद कपूर भी हो गए दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी.
यशस्वा जायसवाल और रिंकू के दीवाने शाहिद कपूर हो गए हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के समापन की ओर पहुंच चुका है. खिताबी जीत के लिए 3 टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. लेकिन इस सीजन भले ही कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हों. लेकिन उन टीमों के पास 2 ऐसे बैटर्स शामिल थे, जिन्होंने क्रिकेट जगत में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना नाम कमा लिया है. हम बात कर रहे हैं युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की, जिनके फैन अब बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर भी हो चुके हैं.

रिंकू सिंह ने इस सीजन कमाल की निरंतरता दिखाई. यह बल्लेबाज चर्चा में तब आया जब आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर रिंकू ने गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली. रिंकू सिंह के बल्ले से इस सीजन 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिलीं. वहीं बात करें 22 साल के यशस्वी जायसवाल की, तो इस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप की रेस में फाफ डु प्लेसिस से लेकर विराट कोहली जैसे दिग्गजों को टक्कर दी. यशस्वी जायसवाल ने 5 अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया. इसके अलावा एक ताबड़तोड़ शतक से भी खूब सुर्खियां बटोरी. इन दोनों बैटर्स ने शाहिद कपूर को अपना दीवाना बना लिया है.

यशस्वी शानदार बैटर्स में से एक हैं- शाहिद कपूर

Surya vs Rashid: सूर्यकुमार और राशिद में कौन किस पर भारी? स्काई के पक्ष में आंकड़े, फिर भी बताया खौफ का राज

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने क्वालीफायर-2 में जियोसिनेमा पर कहा, ‘यशस्वी जायसवाल की संघर्ष भरी कहानी एक मोटीवेशन है. उन्होंने सीजन में कमाल की बैटिंग की और वह दुनिया के शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं.’ इसके बाद शाहिद कपूर ने रिंकू के बारे में कहा, ‘रिंकू सिंह ने अपने लगातार छक्कों से कमाल किया है.’ शाहिद कपूर से रिंकू की तारीफ सुनने के बाद कमेंटेटर आकाश चोपड़ा शाहिद कपूर को रिंकू की संघर्ष भरे करियर की कहानी बताते नजर आए.

Tags: IPL 2023, Shahid kapoor, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें