हाइलाइट्स
लैपटाॅप पुराने होने पर स्लो होने लगते हैं.
काम करते समय कई एप्लिकेशन ठीक से रिस्पाॅन्स नहीं करते.
इसे ठीक करने के लिए हम लाए हैं आसान ट्रिक.
Increase Laptop Speed: लैपटॉप या कंप्यूटर पुराना होने पर स्लो होने लगता है. यह इसलिए होता है कि क्योंकि सॉफ्टवेयर तो आप अपडेट कर लेते हैं लेकिन हार्डवेयर समय के साथ पुराना हो जाता है. सीधी तरह समझें तो पुराने हार्डवेयर में नए सॉफ्टवेयर को चलने में मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में कई लोग काम के बीच में अपने लैपटॉप को बार बार रिफ्रेश करते हैं या फिर उसे रीस्टार्ट ही कर डालते हैं. और ऐसा करते रहने पर बहुत समय जाया भी हो जाता है.
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इससे बचने का तरीका क्या है? तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान ट्रिक (Easy Laptop Hacks) जिसकी मदद से आप काम के बीच अपने कंप्यूटर-लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं. और इसके लिए आपको सिर्फ एक सेकंड का समय लगेगा. तो चलिए जानते हैं…
समझें कीबोर्ड का ये ट्रिक
अगर आप विंडोज लैपटॉप या पीसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक शॉर्टकट रिबूट सिस्टम का ज्ञान जरूर होना चाहिए. यह कीबोर्ड पर कुछ बटन का पैटर्न है जिसे दबाते ही आपका कंप्यूटर एक सेकंड में फास्ट हो जाता है. अगर जब भी आपको लगे कि कंप्यूटर बहुत स्लो चल रहा है या एप्लिकेशन बार-बार फ्रीज हो रहे हैं तो इस ट्रिक को अपना सकते हैं.
आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड पर ‘Shift, Ctrl, Windows और B’ की को एक साथ दबाना है. इसके लिए आप पहले Shift को दबाएं इसके बाद Ctrl, फिर Windows और अंत में B को दबाएं. ध्यान रहे कि बटन को दबाते समय पिछले बटन से उंगली न उठाएं. सभी बटन दब जाने पर ही उंगलियां हटाएं.
लैपटॉप के कीबोर्ड पर ‘Shift, Ctrl, Windows और B’ की को दबाना है.
ऐसा करने पर आपके लैपटॉप में जितने भी इम्पाॅर्टेन्ट ड्राइवर्स हैं वो रीस्टार्ट और रिफ्रेश हो जाएंगे और आपका लैपटॉप अच्छा चलने लगेगा. आपका लैपटॉप जब भी स्लो हो जाए तो आप ये आसान ट्रिक अपना कर उसे फास्ट कर सकते हैं.
.
Tags: Personal computer, Tech news, Tech news hindi, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 21:24 IST








