कमल हासन साउथ और हिंदी सिनेमा के एक जाने माने अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंगर करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. वह ना सिर्फ एक्टर, डायरेक्टर बल्कि स्क्रिप्ट राइटर, गीतकार, प्लेबैक और कोरियोग्राफर के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होने अपनी फिल्म निर्माता कंपनी ‘राजकमल इंटरनेशनल’ के अंतर्गत बहुत से अच्छी फिल्मो का निर्माण भी किया है.क्या आप जानते हैं कि कमल हासन को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस से शादी करने का प्रपोजल मिला था. लेकिन उन्होंने इस शादी से इनकार कर दिया था.
01

साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले कामल हासन (Kamal Haasan) की आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. एक्टिंग से लेकर राजनीति में भी कमल हासन ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता है. इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की मां का दिल भी जीत लिया था. यही वजह थी कि सुपरस्टार एक्ट्रेस मां कमल हसन से अपनी बेटी की शादी करना चाहती थी. लेकिन ऐसा हो ना सका.
02

कमल हासन ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ फिल्म सदमा में काम किया था. इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. उनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई थी कि सुर्खियों में छा गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी की मां चाहती थीं कि दोनों शादी कर लें. लेकिन एक्टर ने इस रिश्ते से मना कर दिया था. लेकिन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के शादी के प्रपोजल को खुद कमल हासन ने क्यों ठुकरा दिया था. आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में. (फोटो साभार: Instagram@whattowatchofficial)
03

कमल हासन इंडियन एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं. दशकों से वह साउथ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया है जो यादगार बन गई है. अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहे हैं. कमल का निजी जीवन एक खुली किताब रहा है और ग्लैमर की दुनिया में उनकी लव लाइफ सबसे विवादों में रही है. (फोटो साभार: Instagram@apple_anjel)
04

अपने एक्टिंग करियर में कमल ने कई एक्ट्रेसेस संग अभिनय किया है. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री के तो लोग कायल हो गए थे. इनकी जोड़ी सबसे रोमांटिक ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने साथ कई साउथ की फिल्मों जैसे ‘गुरु’, ‘वरुमायिन निरम शिवप्पु’, ‘वाजवे मायम’ और ‘मूंद्रम पिराई’ जैसी फिल्मों में काम किया है. उनके उनके फैंस भी चाहते थे कि वो रियल लाइफ में एक-दूजे के हो जाए.(फोटो साभार: Instagram@apple_anjel)
05

कमल हासन को श्रीदेवी की मां भी बहुत पसंद करती थीं. वह चाहती थीं कि वह उनकी बेटी के साथ शादी कर लें. श्रीदेवी के इस दुनिया से जाने के बाद कमल हासन ने ‘द 28 अवतार्स ऑफ श्रीदेवी’ नाम से एक नोट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि वो और श्रीदेवी काफी अच्छे दोस्त थे और और उनकी मां अक्सर उनसे अपनी बेटी से शादी करने की बात करती थीं. लेकिन वो श्रीदेवी को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और वह उनसे शादी नहीं कर सकते थे. जब ये चर्चा होती थी तो मैं हंस देता था और उनकी मां से कहता था कि श्री और मैं दोनों एक-दूसरे को इतना पागल कर देंगे कि मुझे अगले ही दिन उसे उसके घर वापस भेजना पड़ेगा.’
06

कमल हासन और श्रीदेवी की पहली मुलाकात साल 1976 में तमिल फिल्म ‘मूंदरू मुदिचु’ के सेट पर हुई थी. जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए. फिर, कमल और श्रीदेवी ने अपनी फिल्मों में कई लव मेकिंग सीन भी किए, जिससे उनके फैंस को ये यकीन हो गया कि वे सिर्फ को-एक्टर्स नहीं हैं, बल्कि उनके बीच अच्छी दोस्ती भी है.(फोटो साभार: Instagram@apple_anjel)
07

श्रीदेवी ने साल 1996 में जाने माने निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली थी. अब उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं. वहीं कमल हासन ने 1978 में डांसर वाणी गणपति के संग शादी की. 10 साल बाद कमल का तलाक हो गया और इसके बाद सारिका से शादी की जिनसे उनकी दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हुईं. साल 2004 में कमल और सारिका के भी रास्ते अलग हो गए.








