केले एक ही दिन में हो जाते हैं पिलपिले और काले? हफ्तेभर फ्रेश रखने के लिए अपनाएं 4 तरीके, सिंपल हैं ट्रिक्‍स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

केले खरीदते समय अधिक पके केले बाजार से ना लें.
इनके डंठल को प्‍लास्टिक से अच्‍छी तरह रैप कर दें तो ये धीमी गति से पकेंगे.

Kela Fresh Kaise Rakhen: केला एक ऐसा फल है, जो आसानी से हर जगह मिल जाता है. यह सेहत के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है, यही वजह है कि इसे सुपर फूड की कैटेगरी में भी रखा गया है. अगर आप रोज एक केले का सेवन करें तो आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे. यह किफायती भी होता है, जिस वजह से हर वर्ग के लोग इसे आसानी से अपने डाइट में शामिल कर पाते हैं. लेकिन, गर्मियों में अक्‍सर ये परेशानी होती है कि इन्‍हें बाजार से खरीदकर लाने के बाद ये तेजी से काले होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप इसे खरीदते वक्‍त कुछ बातों को ध्‍यान रखें और घर पर इन्‍हें सही तरीके से स्‍टोर करें तो इन्‍हें लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है. हम यहां बताते हैं कि आप केलों को लंबे समय तक रखने के लिए किस तरह स्‍टोर करें.

केले को लंबे समय तक ताजा रखने के तरीके

लटकाकर रखें
केले को अगर आप लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसे टेबल या किसी सर्फेस पर रखने की बजाय इन्‍हें कहीं टांग कर रखें. इसके लिए आप केले की डंठल में धागा बांध दें और इसे कहीं लटका दें. ऐसा करने से ये तेजी से पकेंगे नहीं और फ्रेश रहेंगे. इस बात का ध्‍यान रखें कि ये कहीं से कटे हुए ना हों.

प्लास्टिक का करें इस्‍तेमाल
केले को सड़ने से बचाने का आप इसकी डंठल को अलग कर लें और इन्‍हें अलग-अलग प्लास्टिक से लपेटकर रखें. ध्यान रखें कि प्लास्टिक केवल केले के तने वाले छोर पर लपेटा गया हो. इससे इनके पकने का प्रोसेस धीमा हो जाता है. दरअसल, इससे निकलने वाली एथिलीन गैस कम मात्रा में निकलती है, जिससे केला 4-5 दिनों तक फ्रेश रह जाता है.

इसे भी पढ़ें : कहीं आप खीरे के छिलके को फेंक तो नहीं देते, जानें गर्मियों में किस तरह करें इस्‍तेमाल, बेहद काम आएगी ये चीज

विनेगर से धोएं
आप केले को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए विनेगर का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आप एक बड़े बर्तन में पानी भरें और उसमें कुछ चम्‍मच विनेगर मिलाएं. अब इसमें केले को डुबाकर निकाल लें और टांगकर रख दें.

इसे भी पढ़ें : डिश वॉशर नहीं, इन 6 चीजों से करें बर्तन साफ, नए जैसे चमकेंगे कड़ाही चम्‍मच

एयरटाइट पाउच का इस्‍तेमाल
अगर आप केले को कई दिनों तक स्‍टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए केले को एक एयर टाइट प्लास्टिक बैग में रखकर फ्रिजर में जमा दें. इस तरह आप इसे एक महीने तक स्‍टोर कर सकते हैं. इस्तेमाल करने से आधे घंटे पहले इसे डिफ्रोज कर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें