‘अशरफ अली’ पर फिर चिल्लाएंगे सनी देओल, ‘गदर’ का ट्रेलर देख फैंस बोले- ‘पठान मूवी का बाप..’ जानें कब होगी रिलीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा पर ‘गदर’ (Gadar) ने गहरा असर छोड़ा था. फिल्म को रिलीज हुए 22 साल गुजर गए हैं, पर फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है. फिल्म मेकर्स ने दर्शकों को एक बार फिर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को थियेटर में देखने का मौका दिया है. उन्होंने ‘गदर’ के ट्रेलर के साथ सिनेमाघरों में इसकी रिलीज की भी जानकारी दी है.

‘गदर’ को खासतौर पर नई पीढ़ी के लिए 9 जून 2023 को रिलीज किया जा रहा है, जिन्होंने पहले कभी यह फिल्म नहीं देखी थी. थियेटर में सनी देओल को एक बार फिर हैंड पंप उखाड़ते हुए देखना, दर्शकों के लिए यादगार लम्हा होगा. फिल्म मेकर्स ने दर्शकों की याद ताजा करने के लिए फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है.

Tags: Ameesha Patel, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें