IPL 2023: क्वालीफायर-2 में बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो कौन होगा धोनी का विरोधी? देखें मौसम अपडेट और रूल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबले से दूसरा फाइनलिस्ट तय हो जाएगा.
सीएसके की टीम गुजरात को मात देकर फाइनल का टिकट काट चुकी है.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023)  में प्लेऑफ की लड़ाई के बाद 3 टीमें ट्रॉफी की रेस में दिखाई दे रही हैं. एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम क्वालीफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात को मात देकर फाइनल का टिकट काट चुकी है. वहीं, दूसरे फाइनलिस्ट का इंतजार भी गुजरात और मुंबई (GT vs MI) के बीच महामुकाबले के बाद खत्म हो जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, लेकिन यदि इस मुकाबले में बारिश दखल देती है तो धोनी का सामना किस टीम से होगा?

इस सीजन कुछ मुकाबलों में बारिश ने खेल बिगाड़ा था, जिसमें लखनऊ और चेन्नई के बीच मुकाबला शामिल था. लीग के मुकाबलों में बारिश से मैच रद्द होने पर टीमों को 1-1 प्वाइंट वितरित किया गया. लेकिन यदि क्वालीफायर मैच में बारिश होती है तो गुजरात या मुंबई में किसी एक टीम को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. यदि बारिश के कारण मैच रद्द होने की संभावना होती है तो इस सीजन दोनों टीमों के प्वाइंट्स और रन रेट को देखते हुए दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला होगा.

मुंबई की उम्मीदें होंगी चकनाचूर

यदि इस मुकाबले में बारिश होती है तो मुंबई की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा. जिसकी वजह लीग मैचों में टीम का प्रदर्शन होगा, जो गुजरात की तुलना में काफी पीछे है. गुजरात की टीम ने 14 मैच में 10 में जीत दर्ज कर 20 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में एंट्री मारी थी. इस दौरान इस टॉपर टीम का रनरेट 0.809 रहा. वहीं, मुंबई की बात करें तो इस टीम ने 14 मैच में 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई और रन रेट माइनस में रहा. यदि क्वालीफायर-2 बारिश के कारण कैंसिल होता है तो आंकड़ों को देखते हुए हार्दिक पंड्या एंड कंपनी बिना खेले ही फाइनल का टिकट काट सकती है.

IPL 2023: सीजन बदले लेकिन कम नहीं हुई ऋतुराज के बल्‍ले की ‘धमक’,फाइनल में फैंस लगाए हैं बड़ी उम्‍मीद

क्या है अहमदाबाद के मौसम का हाल?

मुंबई और गुजरात की टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने हैं. यदि वहां के मौसम का हाल देखें तो वहां बारिश ने मैच का माहौल बिगाड़ रखा है. लगातार बारिश के चलते मैच में देरी भी देखने को मिली है. बारिश का प्रकोप मुंबई के लिए अच्छे संदेश नहीं हैं.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें