
पटना. बिहार में शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा है. खबर दानापुर के बिहटा की है जहां बिहटा प्रखंड के कोरिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में दो शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर उठापटक करते हुए मारपीट किया. स्कूल में तैनात शिक्षिका कांति कुमारी को उसी स्कूल में तैनात अनीता कुमारी ने अपनी मां के साथ मिलकर जमकर पीटा.
आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से पहले स्कूल के अंदर और फिर खेत में उठापटक की जा रही है और ऊपर से एक महिला शिक्षिका की मां एक शिक्षिका को डंडे और चप्पल से पिटाई करती नजर आ रही है. मामला स्कूल की खिड़की लगाने को लेकर दोनों शिक्षिका में बहसा बहसी से शुरू हुआ और इस बात ने इतना तूल पकड़ लिया कि देखते ही देखते दोनों शिक्षिका आपस में लड़ने लगीं और स्कूल कुश्ती का अखाड़ा बन गया.
एक महिला दूसरी महिला शिक्षिका को पटकनिया देती हुई नजर आई. स्कूल के अंदर तो यह उठापटक होता ही रही लेकिन स्कूल के बाहर भी उठापटक शुरू हो गया और खेत में यह उठापटक और एक दूसरे को पटकनिया देने का सिलसिला जारी रहा. दो महिला शिक्षिकाओं की मारपीट का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में बिहटा थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने कहा की हमारे यहां अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, अगर ऐसा कोई मामला आता है तो आने पर जांच और कार्रवाई दोनों होगी.








