गर्मी में भट्टी की तरह गर्म रहती है कार ? सिर्फ 500 रुपये में हो जाएगी हिल स्टेशन जैसी ठंडी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में कार में सफर करना बड़ा मुश्किल काम हो सकता है. खासतौर जब आपकी कार कुछ समय तक धूप में पार्क की गई हो. कार बाहर से तो गर्म होती ही है और अंदर से भी भट्टी जैसी महसूस होती है. ऐसे में आपकी कार का AC भी कार को ठंडा करने में काफी वक्त लेता है.

विंडशील्ड स्क्रीन का करें इस्तेमाल
विंडशील्ड स्क्रीन ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाती है और आपकी इस समस्या का समाधान कर सकती है. यह विंडशील्ड पर पड़ती हुई धूप को रोक सकती है और गर्मी को अंदर आने से रोकती है. इससे आपकी कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग और सीट कम गर्म होते हैं और एसी आपकी कार को फटाफट ठंडा कर सकता है. इसे 300 रुपये से 500 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसे इंस्टॉल भी करना आसान है. वैक्यूम स्टीकर्स की मदद से यह आसानी से विंडशील्ड पर चिपक जाती है और कार को ठंडा करने मदद करती है.

कार कर्टेन या स्क्रीन
गर्मियों में विंडशील्ड के अलावा साइड ग्लास और बैक ग्लास के जरिए से भी गर्म अंदर आती है और मार्केट में कई तरह के कर्टेन अवेलिबल है जो आपकी कार को गर्म होने से बचाने में कारगर हैं. इनकी कीमतें 500 रुपये से शुरू होती हैं. आप इन्हें आसानी से एक्सेसरी शॉप या ऑनलाइन खरीदकर ला सकते हैं.

सोलर पावर्ड कार विंडो फैन
कार विंडो फैन एक नया प्रोडक्ट है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सोलर एनर्जी पर काम करता है. आप इसे अपनी कार की विंडो पर फिट कर सकते हैं. जब आप अपनी कार को लॉक करते हैं तो यह खुद ही स्टार्ट हो जाता है. यह कार के अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालता रहता है और सर्कुलेशन बनाए करता है. इससे कार ठंडी बनी रहती है. इस प्रोडक्ट की कीमत 2,000 से 8,000 रुपये के बीच हो सकती है और इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है.

ब्लोअर
ब्लोअर बड़े काम की डिवाइस है जिसका उपयोग आप अपनी कार में एयर कंडीशनिंग की हवा को ज्यादा स्पीड से सर्कुलेट करने के लिए कर सकते हैं. यह उपकरण आपकी कार के 12V चार्जिंग सॉकेट से जुड़ जाता है और इसे चालू करते ही यह एसी से निकली हवा को तेजी से बाहर फेंकता है, जिससे आपकी कार को ठंडा होने में काफी कम टाइम लगता है.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें