महज 10 रुपये में डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल ! इस चीज का शुरू कर दें सेवन, हाई ब्लड शुगर का झंझट हो जाएगा खत्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्याज का सेवन करने से डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
प्याज को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का सबसे सस्ता तरीका माना जा सकता है.

Onion Extract Help To Control Diabetes: डायबिटीज की बीमारी वर्तमान समय में तेजी से पैर पसार रही है. दुनियाभर में करोड़ों की तादाद में लोग इसका शिकार हो रहे हैं. यह एक खतरनाक बीमारी है, जो शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस की वजह से पैदा हो जाती है. कई लोगों को जेनेटिक कारणों से भी डायबिटीज की बीमारी जकड़ लेती है. इसे शुगर की बीमारी भी कहा जाता है. इससे पीड़ित होने पर लोगों के शरीर का ब्लड शुगर बढ़ जाता है, जो सभी अंगों को प्रभावित करता है. शुगर की बीमारी शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देती है, इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है.

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कम शुगर वाली डाइट, अच्छी लाइफस्टाइल और दवाओं का सहारा लिया जाता है. कई लोग शुगर कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर इंसुलिन की डोज भी लेते हैं. इस बीमारी को काबू करने के लिए खाने-पीने को लेकर बहुत ज्यादा परहेज करना पड़ता है. एक रिसर्च में पता चला है कि आपकी किचन में रखी एक सब्जी ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकती है. इस सब्जी का अर्क निकालकर पीया जाए, तो कुछ ही समय में चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल सकते हैं. शोधकर्ताओं ने इस सब्जी को डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे सस्ता तरीका माना है.

एक्सप्रेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एंडोक्राइन सोसाइटी की मीटिंग के दौरान शोधकर्ताओं ने डायबिटीज कंट्रोल करने के बेहद आसान तरीके का खुलासा किया था. उन्होंने रिसर्च पेपर प्रजेंट करते हुए बताया कि शुगर के मरीजों के लिए प्याज का अर्क (Onion Extract) बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका रोज सेवन करने से ब्लड शुगर को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है. रिसर्च की मानें तो प्याज आसानी से उपलब्ध होती है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती. प्याज का इस्तेमाल कर घर बैठे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल का काल बन सकता है इस सब्जी का जूस, रोज इतना करें सेवन, LDL तुरंत होगा डाउन, रिसर्च में भी लगी मुहर

यह रिसर्च चूहों पर की गई थी. रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने डायबिटीज से पीड़ित चूहों को रोजाना 200, 400 और 600 मिलीग्राम प्याज का अर्क पिलाया गया, जिसके नतीजे चौंकाने वाले रहे. कुछ सप्ताह तक प्याज का रस पीने के बाद इन चूहों का ब्लड शुगर 35 से 50 प्रतिशत तक कम हो गया. दिलचस्प बात यह रही कि प्याज का अर्क पीने से चूहों का वजन भी मेंटेन रहा. इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ प्याज का अर्क वजन कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकता है. प्याज गर्मियों में लू से बचाती है और सेहत को कई फायदे देती है.

यह भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करेगा एक चुटकी मसाला, सुबह खाली पेट करें सेवन, कई बीमारियां चुटकियों में हो जाएंगी दूर

Tags: Blood Sugar, Diabetes, Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें