
नई दिल्ली (Board Results 2023, PSEB Result 2023). हाल ही में कई राज्यों ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए हैं. ज्यादातर बोर्ड रिजल्ट 2023 में बेटियों का दबदबा देखा जा रहा है. उन्होंने बेटों को पीछे छोड़ते हुए 10वीं और 12वीं में शानदार प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बनाया है. दो राज्यों की बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में फुल मार्क्स हासिल किए हैं.
बीते कुछ सालों से बोर्ड परीक्षाओं पर कोरोना वायरस संक्रमण का साया था. साल 2020 में कुछ राज्यों की परीक्षाएं हो पाई थीं तो कुछ ने पुराने रिजल्ट के आधार पर बच्चों को प्रमोट कर दिया था. वहीं, 2021 में भी स्थिति लगभग वैसी ही रही थी. ऑनलाइन एजुकेशन का असर बोर्ड रिजल्ट पर भी देखा जा रहा था. लेकिन बोर्ड परीक्षा 2023 में सब कुछ पहले की तरह हुआ है.
दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने किया टॉप
नंदिनी ने तमिल नाडु में स्थित अन्नामलय्यर गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल से 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी (Tamil Nadu Board Result 2023). मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दिहाड़ी मजदूर की बेटी हैं. उन्होंने तमिल नाडु 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में फुल मार्क्स यानी 600 में से 600 अंक हासिल किए हैं. नंदिनी ने मीडिया को बताया कि उन्हें खुद अपने रिजल्ट पर यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने अपने माता-पिता व शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय दिया है.
दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने किया टॉप
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 26 मई 2023, शुक्रवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है (PSEB Punjab Board Result 2023). पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली गगनदीप कौर (Gagandeep Kaur Punjab Topper) ने इस परीक्षा में 650 में से पूरे 650 अंक हासिल किए हैं. पंजाब बोर्ड 10वीं की टॉपर गगनदीप कौर ने संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बोर्ड परीक्षा 2023 दी थी. पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2023 pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं.
वहीं, CBSE बोर्ड में 22 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं (CBSE Board Results 2023). इनमें कई स्टूडेंट्स ने पूरे अंकों के साथ टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.
ये भी पढ़ें:
बचपन में हुई माता-पिता की मौत, 5वें प्रयास में बनीं अफसर, पार्टनर भी हैं IAS
2 विषयों में 100, 3 में 99, IIT का सपना, इस रूटीन के साथ कानपुर की बेटी बनी टॉपर
.
Tags: Board Results, Pseb 10th result, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 17:54 IST








