Bihar Teacher Recruitment 2023, सरकारी नौकरी: बिहर शिक्षक भर्ती 2023 की आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. गौरतलब है कि प्रदेश में जल्द ही 1.70 लाख स्कूली शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है. इसके लिए बीपीएससी यानी कि बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन जारी करेगा. नई शिक्षक नियमावली 2023 के अनुसार अब शिक्षक बनने के लिए BPSC की परीक्षा अनिवार्य है.
इसी बीच सरकार ने नई शिक्षक भर्ती में आयु सीमा संबंधी नियमों में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी की है. बिहार सरकार ने भर्ती के तहत आयु सीमा के नियमों में 10 साल तक की छूट देने का फ़ैसला किया है. यह छूट नियोजित प्रशिक्षित शिक्षकों को मिलेगी, जिन्होंने पहले ही पात्रता परीक्षा पास कर ली है. जिससे ऐसे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो भर्ती के लिए उम्र निकल जाने को लेकर परेशान थे.
आपके शहर से (पटना)

Gaya News : घर में है शादी तो यहां पर मिलेगा आपको सारा सामान, दाम और वेरायटी देख बोलेंगे WOW

रंगीन मछली पालन का तरीका जानने 38 जिलों से नालंदा पहुंची जीविका दीदी, कम लागत में अधिक मुनाफा

Jharkhand News: राष्ट्रपति ने कहा मुझे आदिवासी होने पर गर्व है | Droupadi Murmu | Hemant Soren

Madhepura News : कभी ठेले पर फल बेचकर करते थे गुजारा, अब पपीते का व्यापार कर लोगों को दे रहे रोजगार

Viral Video: दुल्हन डालने ही वाली थी दूल्हे के गले में वरमाला, फिर ऐसा क्या हुआ जो कांप गए दोनों और मच गया हाहाकार

दूल्हे की गाड़ी सजवानी हो या चाहिए मलेशियाई फूल का वरमाला तो चले आइए यहां, इस मंडी में है 50 दुकान

सरकारी नौकरी: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्तियां, बीपीएससी का कैलेंडर जारी, अगस्त में होगी परीक्षा

गोपालगंज के इस फेमस मंदिर में फ्री में होती है शादी, बिहार-UP से पहुंचते हैं लोग

Siwan News : सीवान आने से पहले हो जाएं सावधान, SDPO ने सात दिन का दिया है अल्टीमेटम, जानें क्या है वजह

Parliament House: विपक्षी पार्टियों को चुभेगी चिराग पासवान की खरी बात! पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र
उम्र सीमा हो चुकी है खत्म
दरअसल कई नियोजित शिक्षकों की अधिकतम आयु सीमा ख़त्म हो चुकी है. ऐसे में सरकार ने नियमों को सरल करने का फ़ैसला लिया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय संस्था के अंतर्गत काम कर रहे शिक्षकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, ऐसे में प्रशिक्षित शिक्षक जिन्होंने पहले ही शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की हुई है, वे 10 साल तक की छूट का लाभ उठा पाएंगे.
ये भी पढ़ें-
UPSC Result 2022: यूपीएससी के लिए छोड़ी 22 लाख की नौकरी, अब 28वीं रैंक लाकर बनीं अफसर
UPSC Result 2022: दिन में ऑफिस, रात में तैयारी, कड़े संघर्षों के बाद पाई यूपीएससी में सफलता
.
Tags: Bihar Teacher, BPSC, Government teacher job
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 15:59 IST








