कब से शुरू हो रहा श्रावण मास, 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का रहेगा सावन, 19 साल बाद बन रहा संयोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन मास पूरे 59 दिनों का होने वाला है.
सावन का महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है.

Shravan Maas 2023 : सावन का महीना सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा आराधना कर उनसे आशीर्वाद लेने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2023 का श्रावण मास बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार सावन का महीना 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू पंचांग विक्रम संवत 2080 के अनुसार इस साल अधिक मास पड़ रहा है जिसमें पूरे 13 महीने होंगे. माना जा रहा है कि 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि जब सावन का महीना पूरे 59 दिनों का रहेगा. इस दौरान भक्त अपने आराध्य की प्रत्येक सोमवार विधि विधान से पूजा कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया से सावन माह की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.

कब से शुरू हो रहा श्रावण मास 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है. इस दौरान पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को पड़ेगा.

यह भी पढ़ें – 30 मई को शुक्र ग्रह का गोचर, 3 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें, अभी से हो जाएं सावधान

श्रावण मास का दूसरा सोमवार 17 जुलाई 2023 को पड़ेगा.

श्रावण मास का तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023 को पड़ेगा.

श्रावण मास का चौथा सोमवार 31 जुलाई 2023 को पड़ेगा.

श्रावण मास का पांचवां सोमवार 7 अगस्त 2023 को पड़ेगा.

श्रावण मास का छठवां सोमवार 14 अगस्त 2023 को पड़ेगा.

श्रावण मास का सातवां सोमवार 21 अगस्त 2023 को पड़ेगा.

श्रावण मास का आठवां सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ेगा.

सावन के सोमवार का महत्व

सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने सावन का महीना भोले भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं. नेताओं के अनुसार श्रावण मास में भगवान शिव सृष्टि का संचार करते हैं और इस दौरान वह अपने भक्तों की आवाज को बड़ी ही आसानी से सुन लेते हैं. सावन मास में शिवलिंग का जलाभिषेक और दूध अभिषेक करना शुभ फलदाई माना जाता है.

यह भी पढ़ें – क्या होता है नाड़ी दोष, शादी विवाह में माना क्यों माना जाता है महत्वपूर्ण, ऐसे पहचानें लक्षण और करें 5 उपाय

दुर्लभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन मास पूरे 59 दिनों का होने वाला है. इसके अलावा सावन के महीने में मणिकांचन योग भी बन रहा है जो बेहद दुर्लभ माना गया है. इस बार मलमास में ही रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाएगा.

Tags: Dharma Aastha, Lord Shiva, Sawan, Sawan somvar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें