Siwan News : सीवान आने से पहले हो जाएं सावधान, SDPO ने सात दिन का दिया है अल्टीमेटम, जानें क्या है वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंकित कुमार सिंह/सीवान: बिहार के सीवान में सड़क दुर्घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रत्येक दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. ऐसा कोई दिन है कि सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर नहीं आ रही है. ऐसे में अब सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीवान सदर एसडीपीओ फिरोज आलम ने मुहिम छेड़ दिया है. साथ ही उन्होंने जिले वासियों को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए अलर्ट किया है कि वे हेलमेट पहनना शुरू कर दें वरना उनकी खैर नहीं है.

हेलमेट अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
सीवान शहर में सदर एसडीपीओ फिरोज आलम ने पुलिस बल के साथ हेलमेट अभियान का मुहिम छेड़ रखा है. जिसके तहत बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह देते हुए जागरूक कर रहे हैं.

इस दौरान अभी किसी भी प्रकार का चालान नहीं काटा जा रहा है. उन्हें हेलमेट खरीदने व हेलमेट घर से लाने पर ही बाइक दिया जा रहा है. एसडीपीओ के इस मुहिम से बाइक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. अब सीवान में एंट्री करते ही हेलमेट की जांच शुरू कर दी जा रही है. ऐसे में अब जांच से बचने के लिए चालकों को हेलमेट पहनना हीं पड़ेगा.

एक सप्ताह के बाद से कटने लगेगा चालान
सदर एसडीपीओ फिरोज शाह आलम ने बताया कि वैसे तो एक सप्ताह तक हेलमेट अभियान चलाकर लोगों को व वाहन चालकों को जागरूक कर रहे हैं. अभी किसी प्रकार का चालान नहीं काटा जा रहा है. उद्देश्य यही है कि एक सप्ताह के अंदर बाइक चलाने वाले को हेलमेट पहना देना है. इसके बावजूद हेलमेट नहीं पहनते हैं तो एक सप्ताह के बाद ऐसे चालकों को पकड़कर डीटीओ को सौंप दिया जाएगा और परिवहन नियम के तहत चालान काटा जाएगा.

SDPO खुद हो गए थे दुर्घटना का शिकार
एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि जब लोग घर से निकलते हैं तो उनके परिवार वाले बेसब्री से इंतजार करते हैं कि आप घर सही सलामत लौट आए हैं. थोड़ी सी लापरवाही करने पर जान जा सकती है. उन्होंने बताया कि 5 साल पहले खुद दुर्घटना का शिकार हो गए थे. गनीमत रही की सिर पर हेलमेट लगाया हुआ था. जिस वजह से जान बच गई.

अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो मृत्यु अवश्य हो जाती. इसलिए जिंदगी कितनी कीमती है इसको भलीभांति समझते हैं. इसलिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्क है. उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहना देना है. इसलिए इस मुहिम को छेड़ रखा है. हेलमेट नहीं पहनने की वजह से अधिकतर लोगों की मौत हो जाती है.

Tags: Bihar News in hindi, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें