Share Market Today: बाजार में रौनक, सेंसेक्स 629 अंक उछला, 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. शेयर बाजार में जून सीरीज का शानदार आगाज हुआ और निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ. शुक्रवार के कारोबार में एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली जबकि मेटल, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 629.07 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 62,501.69 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (Nifty) 178.20अंक यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 18499.35 के स्तर पर बंद हुआ.

शुक्रवार के कारोबार में Reliance Industries, Sun Pharma, Divis Labs, HUL और Hindalco Industries निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं ONGC, Grasim Industries, Bajaj Auto, Bharti Airtel और Power Grid Corp निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

ये भी पढ़ें- Quant Mutual Fund: कम लागत, रिटर्न ज्‍यादा, 5 फंड बरसा रहे हैं पैसा, 3 साल में दिया 43% तक मुनाफा

25 मई को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 98.84 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 61,872.62 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 35.75 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18312.15 के स्तर पर बंद हुआ था.

Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें