BPSC Exam: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्तियां, बीपीएससी का कैलेंडर जारी, अगस्‍त में होगी परीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

69th bpsc exam date: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से पहली बार शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा भी आयोजित होने जा रही है. इसके जरिए एक लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की भर्ती की जानी है. आयोग ने परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं. बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक नियुक्ति की परीक्षाएं 19, 20, 26 और 27 अगस्त को आयोजित करेगा. इन परीक्षाओं का रिजल्ट नवंबर तक आने की संभावना है.

बिहार में शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार से ज्यादा पद जब स्वीकार किए गए थे, तो जानकारी दी गई थी कि मई अंत तक वैकेंसी जारी हो जाएंगी. तब भी अगस्त अंत तक परीक्षा की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई थी, इसमें ये भी बताया गया था कि साल के अंत तक चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग मिलने की संभावना है.

आयु सीमा में दस साल की छूट 
इस शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा में शामिल होने के लिए एलिजिबिलिटी की बात करें तो परीक्षा में पास ट्रेंड कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में दस साल की छूट मिलेगी. उम्र सीमा में छूट केवल पहले प्रयास के लिए दी गई परीक्षा में मिलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा  2019 में ली थी .

आपके शहर से (पटना)

अलग पद के शिक्षक के लिए अलग परीक्षा
इन भर्तियों में शिक्षकों की भर्ती अलग-अलग पदों पर होगी. इसके लिए प्राथमिक पद पर भर्ती होने वाले टीचर के लिए अलग, माध्यमिक पद के लिए अलग, उच्च माध्यमिक पाद के लिए अलग परीक्षा होगी. कहा जा रहा है कि सभी के लिए भाषा की परीक्षा एक ही होगी.

ये भी पढ़ें-
कौन है असली तुषार कुमार? नाम और रोल नंबर एक, दोनों कर रहे UPSC में 44वीं रैंक लाने का दावा, फंस गया पेच

Tags: BPSC exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें