रवि पांडे/वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप की वारदात 19 मई की है. युवती लोक लज्जा और धमकी के कारण चुप थी, लेकिन जब रेप का वीडियो वायरल हुआ, तो परिजनों ने 25 मई को एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने वीडियो से आरोपियों की पहचान कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह वारदात थाना फूलपुर इलाके की है. सिंधौरा थाने की रहनेवाली युवती 19 मई को गंगा आरती देखने गई थी. आरती देखने के बाद वो घर लौट रही थी. बाबतपुर के पहले बस पकड़ने के लिए वह सड़क किनारे खड़ी कि तभी चार युवकों ने उसे पकड़ लिया. फिर उसे खेत में ले जाकर पीटा और बाद में एक कार में उसके साथ चारों ने उसके साथ बलात्कार किया.
इसे भी पढ़ें : 6 बरस की बच्ची से बलात्कार, मुंहबोला चाचा गिरफ्तार
आपके शहर से (वाराणसी)

इस शख्स ने 138 घंटे तक गाया नॉनस्टॉप सम्पूर्ण रामचरित मानस, बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Varanasi News: गंगा की लहरों पर चलेगी वाटर टैक्सी, बाबा विश्वनाथ की राह होगी आसान

Varanasi के तीन पुलिसकर्मियों का कारनामा, पहले करवाई फर्जी शादी… फिर देह व्यापार के आरोप में करने लगे वसूली

Varanasi News: संस्कृत में शपथ लेंगे काशी के नये महापौर! तैयारी में जुटा प्रशासन

Gold- Silver Price Today in Varanasi: बनारस में सोना-चांदी हुआ बहुत सस्ता, देखें आज का ताजा भाव

चंदौली के DDU जंक्शन पर युवक से बरामद हुए 53 लाख रुपये, जांच में जुटी इनकम टैक्स, जानें मामला

Varanasi Crime News: एक परिवार के तीन लोगों की मौत, खुदकुशी है या हत्या- जांच कर रही पुलिस

Varanasi: अब घर बैठे यात्री बुक कर सकेंगे ई- बसों में सीट, जानिए इस ‘App’ की खासियत

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का यूटर्न, बारिश के साथ दिन में छाया अंधेरा; कल ऐसा रहेगा हाल

Varanasi: गंगा आरती देखकर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस 4 आरोपियों को दबोचा
एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि बलात्कार के आरोपी चारों युवक फूलपुर के रहनेवाले हैं. उनकी पहचान गोलू गोंड, नानक पटेल, सूरज गोंड और अमजद के रूप में हुई है. चारों ने रेप के बाद युवती को धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे, जिसके कारण युवती ने वारदात के बाद चुप्पी साध रखी थी. लेकिन बाद में युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया जो कि पीड़ित युवती के भाई तक पहुंचा.
भाई ने जब युवती से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी. तब परिवार के लोग युवती के साथ फूलपुर थाने पहुंचकर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होने के 10 घण्टे के अंदर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वायरल वीडियो में युवक बड़ी ही बेरहमी से युवती को पीटते दिखे.
.
Tags: Crime against women, Gang Rape, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 14:39 IST








