शिमला. साइबर फ्रॉड के मामले आए दिन देश में सामने आते रहते हैं. चाहे भारत का कोई भी राज्य हो या शहर हो, साइबर फ्रॉड करने वाले हर जगह लोगों को नए-नए तरीकों से अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसी क्रम में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है. जहां एक नए ही तरीके से ठगों ने एचआरटीसी के रिटायर्ड अफसर से 1 लाख 50 हजार की ठगी कर ली.
हिमाचल के धर्मशाला में एचआरटीसी के रिटायर्ड अफसर अजय गुप्ता को गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक 7415265845 नंबर से कॉल आया. शख्स ने अपना नाम मोहन लाल बताया, जो कि अजय के करीबी दोस्त हैं. उसने अजय को कहा कि मेरे किसी करीबी का एक्सीडेंट हो गया है और वो इस समय अस्पताल में हैं.
कॉल में कहा, ”मैं उन्हें पैसे भेजने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं. इसलिए मैं आपने अकाउंट में रुपये भेजता हूं. आप उन रुपयों को उस गूगल-पे (Google Pay) के अकाउंट में ट्रांसफर कर दें जिसका क्यू आर कोड (QR Code) मैं आपको भेजूंगा.” उस शख्स की आवाज बिल्कुल अजय के दोस्त मोहन लाल कै जैसे ही थी. इसलिए अजय को लगा कि शायद वह मोहन लाल से ही बात कर रहे हैं. हालांकि, उन्हें पहले थोड़ा शक जरूर हुआ. क्योंकि वह शख्स किसी और नंबर से कॉल कर रहा था. जबकि, मोहन लाल का नंबर तो दूसरा था. अजय ने उनसे कहा कि आप मुझे दूसरे नंबर से क्यों कॉल कर रहे हो. तो शख्स ने कहा कि मेरे फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है. इसलिए मैं इस नंबर से फोन कर रहा हूं.
आपके शहर से (शिमला)

Aastha : इस मंदिर में आज भी मौजूद है हनुमान जी के पद चिन्ह, यक्ष ऋषि से पूछा था संजीवनी बूटी का परिचय

सरकारी कर्मियों को ट्रांसफर के बाद ‘सेटिंग’ के लिए नहीं मिलेगा वक्त, हिमाचल सरकार ने बदले नियम

HP Board 10th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.14% अंक के साथ मानवी ने किया टॉप

HP Board 10th Class Results: ऑटो ड्राइवर की बेटी ने 10th क्लास में किया टॉप, डॉक्टर बनना चाहती है मानवी

Shimla Tourism: शिमला में टूरिस्ट और आम लोगों को झटका, दोगुना हुआ लिफ्ट का किराया, 100 फीसदी इजाफा

HP Board 10th Class Results: बचपन में पिता की मौत, मां आगनबाड़ी वर्कर, बर्थडे पर जुड़वा बहनों का दसवीं में कमाल

40 लोगों की जिंदगी बचा गया HRTC चालक सोनू, साथियों ने दिया कंधा, बस में घर भेजा शव

HP Board 10th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 89.7% बच्चे पास

जल गए अरमान! कुल्लू से खरीदी सेकेंड हैंड कार, घर पहुंचने से पहले ही लगी आग, कूदकर बचाई जान

Weather Report: हिमाचल में मूसलाधार बारिश, लैंडस्लाइड, आंधी-तूफान, ब्लैकऑउट, 2 लोगों की मौत, 10 डिग्री लुढ़का पारा

PICS: शिमला में ‘मौसम मस्ताना’, बारिश में टूरिस्ट की मस्ती, चौपाल-रोहड़ू-रामपुर हाईवे पर परेशानी
शातिरों की बातों में आ गए अजय
अजय उनकी बातों में आ गए. वे गूगूल पे का इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी कुसुम गुप्ता से कहा कि वो उस नंबर पर गूगल पे कर दें. तभी कुसुम के फोन पर एक फ्रॉड मैसेज आया कि आपके नंबर पर 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं. पति-पत्नी ने उस मैसेज पर भरोसा कर लिया और अपने अकाउंट बिना चेक किये ही उस शख्स द्वारा भेजे गए QR Code पर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. थोड़ी ही देर बाद उसी शख्स ने फिर फोन किया और यही बात कही कि रुपयों की और जरूरत है. और इसी तरह एक और बार उसने 30 हजार रुपये ठग लिए. फिर ऐसा करते-करते कुल 1 लाख की शख्स ने दंपति से ठगी कर ली. बाद में वह उनसे और रुपये मांगने लगा. लेकिन लिमिट पूरी होने के कारण दंपति उसे पैसा नहीं भेज पाया.
रिश्तेदार से भी ट्रांसफर करवाए
तब शख्स ने उन्हें कहा कि वे किसी और के अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करवा दें. शख्स ने कहा, ”मैं आपको 50 हजार रुपये फिर से भेजे हैं.” दंपति को लगा कि अब वो तो लिमिट खत्म होने के कारण पैसा नहीं भेज पाएंगे. तो उन्होंने अपने ही एक रिश्तेदार से उस शख्स के अकाउंट में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए. फिर उस नंबर से दोबारा कॉल आया और 50 हजार की और डिमांड करने लगा. दंपति ने अपनी ही बेटी को फोन करके कहा कि उस अकाउंट में 50 हजार ट्रांसफर कर दे. लेकिन जैसे ही उनकी बेटी पैसे ट्रांसफर करने लगी.
तभी मोहन लाल के असली नंबर से अजय को फोन आया. तब उसने कहा कि मैंने तो रुपये मांगे ही नहीं. दंपति को उस समय यह समझते देर नहीं लगी कि उनके साथ ठगी हुई है. हालांकि, उनकी बेटी ने 50 हजार तब तक ट्रांसफर नहीं किए थे. नहीं तो शायद वो 50 हजार भी ठग लिए जाते. परेशान दंपति ने सबसे पहले अपने अकाउंट नंबरों को बंद करवाया. फिर तुरंत नजदीकी थाने पहुंचे और शिकायत दी. साथ ही साइबर सेल में भी मामला दर्ज करवा दिया है.
.
Tags: Google pay, HRTC, Kangra district, Online fraud, Paytm Mobile Wallet, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 14:27 IST








