Varanasi: गंगा आरती देखकर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस 4 आरोपियों को दबोचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रेप की घटना 19 मई की है, लेकिन आरोपियों द्वारा धमकी देने पर युवती चुप रही
जब रेप का वीडियो वायरल हुआ तो परिवार वालों में 25 मई को मामले में FIR दर्ज कराई

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में थाना फूलपुर क्षेत्र की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप की घटना 19 मई की है, लेकिन आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर युवती चुप रही. लेकिन जब रेप का वीडियो वायरल हुआ तो परिवार वालों में 25 मई को मामले में एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने वीडियो के अनुसार चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सिंधौरा थाने की रहने वाली युवती 19 मई को गंगा आरती देखने गयी थी. आरती देखने के बाद वो वापस  घर जा रही थी कि बाबतपुर से बस पकड़ने के लिए वो सड़क किनारे खड़ी थी. तभी चार युवक आतें हैं और उसे खेत में खींच कर ले जाते हैं. युवक पहले युवती को खूब मारते-पीटते हैं. बाद में उसके साथ बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम देते हैं.

दरिंदगी करने वाले चारों युवक फूलपुर के रहने वाले गोलू गोंड, नानक पटेल, सूरज गोंड और अमजद हैं. चारों ने रेप के बाद युवती को धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे. जिसके कारण युवती घटना के बाद चुप रही. लेकिन घटना के बाद युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया, जो किसी तरह पीड़ित युवती के भाई तक पहुंचा. भाई ने जब युवती से पूछा तो उसने पूरी हकीकत बयां की. जिसके बाद परिवार युवती के साथ फूलपुर थाने पहुंच कर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि एक युवती के साथ मारपीट और गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

Tags: UP latest news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें