सिर्फ टाइम ही नहीं, अंधेरे में रास्ता भी दिखाएगा ये स्मार्टवॉच! धूप से चार्ज होती है बैटरी, जानिए कीमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

Garmin ने इंडियन मार्केट में अपनी दो नई स्मार्टवाच की लाॅन्च.
सोलर चार्जिंग और फ्लैश लाइट की सुविधा.
यूएस मिलिट्री ग्रेड की है मजबूती.

Garmin Smartwatch: प्रीमियम वियरएबल ब्रांड Garmin ने इंडियन मार्केट में अपनी दो नई स्मार्टवाच- Instinct 2X Solar और Instinct 2X Solar-टैक्टिकल एडिशन को लॉन्च किया है. कंपनी की इन दोनों स्मार्टवॉच को एक्सट्रीम कंडीशन में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है. स्मार्टवॉच में सोलर से चार्ज होने वाली ग्लास लेंस के साथ फ्लैश लाइट भी दी गई है.

कंपनी का दावा है कि नए स्मार्टवॉच में स्टैंडर्ड Instinct 2 के मुकाबले सोलर से 50% ज्यादा तेजी से चार्ज होने की क्षमता है. इन दोनों घड़ियों में बड़ी और हाई रिजाॅव्यूशन डिस्प्ले, बिल्ट इन फ्लैश लाइट, मल्टी ब्रांड GNSS, और कई तरह के हेल्थ और फिटनेस सेंसर दिए गए हैं.

मजबूती में है दमदार
Garmin Instinct 2X Solar स्मार्ट घड़ियों को मजबूती देने के लिए 50 mm रिइन्फोर्स्ड पॉलीमर केस का इस्तेमाल किया गया है. वहीं घड़ियों में लगा लेंस पूरी तरह से स्क्रैच रेसिस्टेंट है. इस स्मार्टवॉच की वाटर रेजिस्टेंस क्षमता 10 एटीएम तक की है. यूएस मिलिट्री के मानकों पर घड़ियों के थर्मल, शॉक और वाटर रेजिस्टेंस क्षमता की टेस्टिंग की गई है.

अनलिमिटेड बैटरी बैकअप
चूंकि Instinct 2X Solar स्मार्टवॉच धूप से चार्ज होती है, इसलिए सोलर चार्जिंग मोड में आपको आपको अनलिमिटेड बैटरी लाइफ मिलेगी. इसके केवल धूप में रखकर भी चार्ज किया जा सकता है, इस वजह से इसे चार्ज करने के लिए आपको चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फुल चार्ज होने पर यह जीपीएस मोड में 60 घंटे की बैटरी बैकअप देती है.

Instinct 2X Solar स्मार्टवॉच सीरीज कई प्रीलोडेड एक्टिविटी प्रोफाइल्स के साथ आती हैं. इसमें रनिंग, साइकिलिंग, जॉगिंग, स्विमिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, ओब्स्टेकल रेसिंग, वर्कआउट और अन्य तरह के एक्टिविटीज के लिए अलग अलग प्रोफाइल दिए गए हैं. यह स्मार्टवॉच मोबाइल नोटिफिकेशन, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट, और ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है.

यहां से खरीदें
Instinct 2X रेंज की कीमत 33,490 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 55,990 रुपये तक जाती है. आप इसे Amazon India, Tata CLiQ, Tata Luxury, Synergizer, Flipkart या Nykaa से ऑनलाइन या Garmin या Helios वॉच स्टोर से ऑफलाइन खरीद सकते हैं.

Tags: Portable gadgets, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें