
प्रतापा राम/जैसलमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है. इसमें जैसलमेर के रामदेवरा की भगवती सुथार ने 97.20 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है. वहीं, 95.19 फीसदी सफलता के साथ जैसलमेर राजस्थान में चौथे स्थान पर है. इसके अलावा इस बार सांइस व कॉमर्स के बाद कला वर्ग में भी 96.05 फीसदी के साथ बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. वहीं, लड़कों का परिणाम 94.71 फीसदी रहा. बता दें कि जैसलमेर में 12वीं कला वर्ग में 6675 विधार्थियो ने परीक्षा दी जिसमें 6354 विधार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
वहीं, जैसलमेर के रामदेवरा की भगवती सुथार ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर अपना परचम लहराया है. उनके पिता फर्नीचर का काम करते हैं. भगवती का कहना है कि वह आने वाले समय में सिविल सेवा में जाकर परिवार समाज व जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं. साथ ही उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता और अपने टीचर को दिया है.
स्कूल की पढ़ाई के साथ सेल्फ स्टडी भी जरूरी
भगवती ने बताया कि मैं स्कूल के अलावा रोजाना 6-7 घंटे घर पर पढ़ाई करती थी. यही वजह है कि मैं पूरे जिले में अव्वल रही हूं. मैं अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों और परिवार के सदस्यों को देना चाहती हूं. सभी ने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.
.
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 11:34 IST








