IPL Qualifier-2: जोरदार होगी जंग, बाउंड्री लगाने में MI तो विकेट लेने में GT के खिलाड़ी सूरमा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 का Qualifier-2 मैच काफी हद तक मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्‍लेबाजी के खिलाफ गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) की मजबूत गेंदबाजी का ‘टेस्‍ट’ होगा. मौजूदा सीजन में MI ने चार बार 200+ के स्‍कोर को चेज करके बैटिंग में खुद को ‘बाहुबली’ साबित किया है. वैसे शुभमन गिल, डेविड मिलर, विजय शंकर और हार्दिक पंड्या से सुसज्जित GT की बल्‍लेबाजी भी कम नहीं है, लेकिन गिल पर जरूरत से अधिक निर्भरता इसकी कमजोरी है.

क्‍वॉलिफायर-1 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मैच में यह कमजोरी तब उजागर हुई, जब शुभमन (42 रन) के आउट होते ही बैटिंग बिखर गई और हरफनमौला राशिद खान (30)के अलावा अन्‍य कोई बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका था.

इस सीजन में सबसे ज्‍यादा चौके-छक्‍के MI के नाम
आईपीएल-2023 में सबसे ज्‍यादा चौके-छक्‍के MI ने ही लगाए हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम अब तक 381 बाउंड्री (248 चौके और 133 छक्‍के) लगा चुके हैं. दूसरे शब्‍दों में कहें तो 1970 रन टीम ने बाउंड्री से ही बनाए हैं. GT इस मामले में MI से पर्याप्‍त अंतर से पीछे है. गुजरात के बैटर्स ने अब तक 322 बाउंड्री लगाई हैं, जिसमें 220 चौके और 102 छक्‍के हैं. MI के लिए सबसे ज्‍यादा बाउंड्री  (58 चौके और  26 छक्‍के) इसके ‘360 डिग्री प्‍लेयर’ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने लगाई हैं. कैमरन ग्रीन (38 चौके, 20 छक्‍के), तिलक वर्मा (21 चौके, 20 छक्‍के) और ईशान किशन (54 चौके, 18 छक्‍के) , रोहित शर्मा (34 चौके, 17 छक्‍के) और टिम डेविड (12 चौके, 15 छक्‍के) भी खूब बाउंड्री लगा रहे हैं.

IPL 2023 Final के टिकट को लेकर मारामारी, धक्कामुक्की में फैंस जमीन पर गिरे, वीडियो डरा देगा!

GT में शुभमन गिल का जलवा
गुजरात की बात करें तो शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सबसे ज्‍यादा चौके-छक्‍के (71 चौके, 23 छक्‍के) लगाए हैं. विजय शंकर (27 चौके, 15 छक्‍के), हार्दिक पंड्या (24 चौके, 11 छक्‍के) और डेविड मिलर (18 चौके, 13 छक्‍के) भी टीम के प्रमुख चौके छक्‍के लगाने वाले बैटर्स में हैं. ऋद्धिमान साहा ने 39 चौके व सात छक्‍के और राशिद खान ने सात चौके और 13 छक्‍के लगाए हैं.

विकेटों में गुजरात टाइटंस सबसे आगे
बैटिंग से विपरीत बॉलिंग की बात करें तो इस सीजन में सबसे अधिक विकेट गुजरात टाइटंस (111) ने लिए हैं. जीटी के मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) तक 26 और राशिद खान (Rashid Khan ) 25 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप के लिए इन दोनों गेंदबाजों में ही जंग है. मोहित शर्मा ने 19 और नूर अहमद ने 14 विकेट लेकर इन दोनों का शानदार साथ दिया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 91 बल्‍लेबाजों को आउट किया है और 21 विकेट लेने वाले पीयूष चावला (Piyush Chawla) के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं.

IPL 2023: कीमत में कम पर प्रदर्शन में दम, Eliminator में x फैक्‍टर बनेंगे MI के 5 खिलाड़ी!

इस लिहाज से मुंबई इंडियंस के बैटर्स और गुजरात टाइटंस के बॉलर्स का मुकाबला Qualifier-2 में क्रिकेटप्रेमियों को रोमांचक क्रिकेट की दावत देगा. यह मैच फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला करेगा जो 28 मई के खिताबी मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से भिड़ेगी.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mohammed Shami, Mumbai indians, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें