बिहार: विज्ञापन से पहले शिक्षक बहाली परीक्षा की तारीख घोषित, 4 दिनों तक होगा EXAM; मगर अब भी फंसा है पेच!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बिहार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए तिथि घोषित हुई.
BPSC ने शिक्षक बहाली का EXAM कैलेंडर जारी किया.

पटना. शिक्षक बहाली के विज्ञापन के इंतजार में बैठे अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षकों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) यानी बीपीएससी  (BPSC) ने अचानक संभावित तिथि की घोषणा कर दी है. बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद के निर्देश पर परीक्षा कैलेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. कैलेंडर के मुताबिक, परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को आयोजित होगी. आयोग की मानें तो क्लास 1 से 5 तक के लिए अलग, 9वीं और दसवीं के लिए अलग और दसवीं से 12वीं के लिए अलग-अलग दिन परीक्षा के लिए तय किए गए हैं.

बीपीएससी के अनुसार, कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली होगी, जिनमें 79 हजार 943 प्राथमिक शिक्षक, 32 हजार 916 पदों पर मिडिल स्कूल और 57 हजार 602 सीटों पर हायर सेकेंडरी में नियुक्ति होगी. बीपीएससी ने परीक्षा को लेकर जहां तैयारी पूरी कर ली है, वहीं ये भी माना जा रहा है कि परीक्षा के 3 महीने बाद नवम्बर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

इस बार नेगेटिव मार्किंग भी
हालांकि, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है और तुक्केबाजी करनेवालों की मुश्किलें बढ़ेंगी. वहीं, अर्हता को लेकर भी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है, जिसमें प्राइमरी के लिए सीटीईटी, BTET के साथ DELED या BEd होना चाहिए. जबकि, माध्यमिक के लिए बीएड और एसटीईटी अनिवार्य है और वैसे अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकेंगे.

आपके शहर से (पटना)

शिक्षा विभाग में अटकी फाइल
इधर विज्ञापन जारी करने के लिए बीपीएससी तैयार है, लेकिन अब तक आयोग द्वारा भेजी गई अनुमोदन की फाइल शिक्षा विभाग में अटकी है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के सिग्नेचर के बाद अब मंत्री के सिग्नेचर नहीं होने की वजह से अब तक आयोग के पास फाइल नहीं लौट पाई है. फाइल आने के बाद ही फाइनल स्वीकृति मिलेगी और बीपीएससी विज्ञापन जारी कर सकेगा. फिलहाल उम्मीद यही है कि अगामी सप्ताह में विज्ञापन जारी हो सकता है.

Tags: Bihar News, Bihar Teacher, BPSC exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें