पूर्णिया में 27 मई को बिहार राज्य साइकिलिंग प्रतिभा खोज कंपटीशन, 10 से 14 साल के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. जिले में साइकिलिंग प्रतिभा खोज का आयोजन हो रहा है. यह अयोजन 27 मई को जिला स्कूल मैदान में सुबह 6:30 बजे होना है. इस आयोजन में भाग लेने के लिए 10 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाएं जारी नंबर पर संपर्क कर या जिला स्कूल रोड स्थित पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के कार्यालय पर सम्पर्क कर आवेदन कर सकती हैं. बता दें कि पहली बार स्टेट लेवल की प्रतियोगिता का अयोजन हो रहा है.

पहली बार पूर्णिया में होगा भव्य आयोजन

आपके शहर से (पूर्णिया)

पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार एवं सचिव विजय शंकर ने कहा कि पूर्णिया में पहली बार 27 मई को इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का अयोजन होगा. साइकिलिंग खेल प्रतिभा खोज में पूर्णिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिले से भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इस मौके पर पूर्णिया साइकिलिंग एसोशिएसन ऑफ बिहार के बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति बच्चों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के द्वारा किसी भी खेल के विधा में सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी कोटा से बहुत ही लाभ दिया जा रहा है. साइकिलिंग प्रतिभा खोज में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल साबित होगा. वहीं, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम गठित हुई है.

10 से 14 साल के बच्चे ले सकतें हैं भाग

इस आयोजन में आवेदक की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं इच्छुक बालक/बालिकाएं अपने अभिभावकों के साथ जिला स्कूल रोड स्थित पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के कार्यालय पर आकर संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं. इस नंबर पर 9470275999 फोन के माध्यम से विशेष जानकारी ले सकते हैं.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें