Dog Birthday: डॉगी से कटवाया बर्थडे केक, पूरे मोहल्ले ने मनाया जश्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. इकराम/धनबाद. लोग अपना, अपने परिजनों का या दोस्तों का बर्थडे मनाते हैं लेकिन झरिया के कोयरीबांध टीना गोदाम के पास रहने वाली 22 वर्षीय नंदनी साव को अपने पालतू कुत्ते से इतना लगाव है कि प्रत्येक साल उसका जन्मदिन मनाती हैं. नंदनी के पालतू का नाम एंजेल है. इस बार उसका दूसरा जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर एंजेल से केक कटवाया गया. इतना ही नहीं आसपास के 50 लोगों को दावत भी दी गई. बड़ी धूम-धूम से एंजेल का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया.

एंजेल के बर्थडे को लेकर घर को सजाया गया. कमरे में चारों ओर गुब्बारे लगाए गए. खास तौर पर दो तल्ला केक मंगाया गया था. उसपर मोमबत्ती सजाई गई. नंदनी ने एंजेल से केक कटवाया. फिर वहां मौजूद लोगो के बीच केक बांटे गए. निमंत्रण पर पहुंचे लोगों को खाना-पीना खिलाया गया. नंदनी ने बताया कि वो अपना बर्थडे भूल सकती है लेकिन एंजेल का बर्थडे नहीं भूलती.

नंदनी ने बताया कि वह ग्रेजुएशन की छात्रा है. 1.5 साल पहले एंजेल को घर लाई है. इस बार उसका दूसरा बर्थडे मनाया गया. मौके पर उसके रिश्तेदार व दोस्त मौजूद थे. उसने बताया कि घर पर लोग काफी मायूस रहा करते थे. तभी एक एक पालतू रखने का ख्याल आया. एंजेल जबसे घर आया है, घर पर काफी खुशहाली है. परिवार के सभी सदस्य इसे प्यार करते हैं. इतना ही नहीं मोहल्ले वाले भी इसका ख्याल रखते हैं. जानवार को अपना समझ कर प्यार दिया जाए तो वह इंसान से ज्यादा वफादार होता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 11:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें