यूपी रोडवेज में सफर के दौरान आपकी जेब में कैश नहीं है, नो टेंशन, आप कर सकते हैं सफर  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

गाजियाबाद. उत्‍तर प्रदेश रोडवेज की बसों में सफर के दौरान अगर आपकी जेब में कैश नहीं है तो चिंता की बात नहीं है. आप सफर कर सकते हैं, अब आपकी जेब में जेब में क्रेडिट या डेबिट कार्ड होना चाहिए. यूपी रोडवेज ने लंबी दूरी की सभी बसों में क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किराए के भुगतान की सुविधा दे दी है. यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी लंबी दूरी की बस में डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान कर सकेंगे.

अभी तक लोगों को लंबी दूरी की सभी बसों में किराए का कैश में भुगतान करना होता है. कई बार खुले पैसे की समस्या आ जाती है, जिसे लेकर यात्री और कंडक्‍टर के बीच कहासुनी तक हो जाती थी.  इस समस्या को देखते हुए यूपी रोडवेज ने सबसे पहले एक्सप्रेस श्रेणी की एसी बसों में टिकट का डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा का ट्रायल शुरू किया था, जो अब पूरा हो गया है और सफल रहा. इस ट्रायल के पूरा होने के बाद अब यूपी रोडवेज की सभी लंबी दूरी की बसों में कैश के साथ-साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान किया जा सकेगा. रोडवेज ने इसके लिए सभी बसों के कंडक्‍टर को डिजिटल टिकट मशीन दे दी है. जिससे वे कार्ड से किराए का भुगतान ले सकें. इससे रोडवेज और यात्रियों दोनों को ही फायदा होगा.

एनसी

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें