CLAT 2024: CLAT की परीक्षा क्या है, कब होगी, क्या हिंदी में भी होंगे Exam?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CLAT 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2024 के संबंध में अहम सूचना जारी की है. गौरतलब है कि क्लैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश भर के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में 5 वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएएलएलबी और एलएलएम कोर्स में एडमिशन दिया जाता है. इसके अलावा कई प्राइवेट एवं स्व-वित्तीय लॉ स्कूल्स भी क्लैट का स्कोर स्वीकार करते हैं.

फिलहाल कंसोर्टियम की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि, क्लैट 2024 परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाएगा. जारी नोटिस के अनुसार क्लैट परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को रविवार के दिन होगी. हांलाकि फिलहाल एग्जाम डेट ही घोषित की गई है, सिलेबस, आवेदन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जल्द ही रिलीज किया जाएगा.

कब शुरू होंगे आवेदन
रिपोर्ट्स के अनुसार क्लैट 2024 के लिए अगस्त माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है. हांलाकि इसे लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाक़ी है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे.

क्या हिन्दी में भी होगी परीक्षा
वहीं इस साल क्लैट परीक्षा का आयोजन हिंदी भाषा में भी कराया जा सकता है. इसे लेकर हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कंसोर्टियम ऑफ़ एनएलयू से जवाब मांगा है. कंसोर्टियम की ओर से कहा गया है कि इसे लेकर समिति गठित की गई है, जो अन्य भाषाओं में परीक्षा कराने पर विचार करेगी.

ये भी पढ़ें-
UPSC Result 2022 : बस ड्राइवर के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा, कोचिंग के लिए साइबर कैफे चलाकर जुटाए थे पैसे
UPSC Result 2022 : IPS भाई और IAS भाई को देख अफसर बनने की ठानी जिद, ठुकराई एक करोड़ की जॉब

Tags: Admission Guidelines, Competitive exams, Education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें