BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी! दो हफ्ते में लॉन्च होगी 4G सर्विस, 5G के लिए भी नहीं करना होगा ज्‍यादा इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पहला चरण में 200 साइट्स पर शुरू होगी 4जी सेवाएं.
चंडीगढ और देहरादून के बीच शुरू होगी पहले 4जी सर्विस.
कुछ महीनों बाद बीएसएनएल लॉन्‍च कर देगा 5जी सेवाएं.

नई दिल्‍ली. बीएसएनएल ग्राहकों को 4जी (BSNL 4G) सेवा के लिए अब ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दो सप्‍ताह में ही देश में बीएसएनएल की 4जी सेवाएं चालू हो जाएंगी. बीएसएनएल शुरू में 200 साइटों के साथ 4जी नेटवर्क शुरू करेगा. तीन महीने के परीक्षण के बाद बीएसएनएल प्रति दिन औसतन 200 साइटों पर अपनी 4जी सेवाएं शुरू कर देगा. केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है. वैष्‍णव उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ गंगोत्री में 5जी सेवा का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैष्‍णव ने बताया है कि बीएसएनएल इस साल दिसंबर तक 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर देगा. वैष्‍णव ने कहा, “4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक हमने भारत में विकसित किया है. इन स्टैक की तैनाती बीएसएनएल के साथ शुरू हो गई है. चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइटों पर इसे लगाया गया है और अगले अधिकतम दो सप्ताह के भीतर यह लाइव हो जाएगी.”

ये भी पढ़ें- 9 महीनों में लोग पढ़ नहीं पाते 97 किताबें, पर इस बंदे ने लिख डालीं, पेन नहीं, लिया ‘महानतम’ टूल का सहारा

TCS को दिया है बड़ा ठेका
BSNL ने देशभर में 1.23 लाख से अधिक साइटों पर 4जी नेटवर्क देने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीआई लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये का ठेका दिया है. BSNL के 4जी नेटवर्क के लिए टीसीएस देशभर में एक लाख साइट्स पर इंस्टॉलेशन और रखरखाव का काम देखेगी. वैष्णव ने कहा कि का 4जी नेटवर्क जिस तेजी से तैनात होगा, वह सभी को हैरान कर देगा. बीएसएनएल नेटवर्क शुरू में 4जी की तरह काम करेगा. नवंबर-दिसंबर के आसपास, बहुत छोटे सॉफ्टवेयर एडजस्टमेंट के साथ यह 5जी बन जाएगा.

1 अक्‍टूबर को शुरू हुई थी 5जी सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर, 2022 को देश में 5G सर्विस की शुरुआत की थी. लॉन्‍च के बाद पहले पांच महीनों में ही 5जी सेवाएं देश में एक लाख साइट्स पर चालू कर दी गई. अश्‍वनी वैष्णव ने कहा कि हमने 31 दिसंबर, 2023 तक लगभग 1.5 लाख साइटों पर 5जी सेवा देने का लक्ष्‍य रखा था और अब तक ही 2 लाख साइटों पर सेवा चालू हो चुकी है. उम्‍मीद है कि 31 दिसंबर तक 3 लाख स्‍थानों पर 5जी सेवा मिलने लगेगी.

Tags: 4G network, 5G network, BSNL, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें