आज का पंचांग 26 मई 2023: रवि योग में करें लक्ष्मी पूजा, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुक्रवार व्रत रखकर माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें.
आज माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं.

आज का पंचांग 26 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, ध्रुव योग, अश्लेषा नक्षत्र, दिशाशूल पश्चिम और शुक्रवार दिन है. आज रवि योग बना है, जो सुबह 05 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है. रवि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं. आज रवि योग में शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का दिन है. शुक्रवार व्रत रखकर माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें या श्री गणेश जी की पूजा करें. आपके घर में सुख और शांति का वास होगा. धन की कमी दूर होगी. माता लक्ष्मी की कृपा से आपका घर धन धान्य से भरा रहेगा. आज माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं या फिर दूध से बनी किसी मिठाई को चढ़ाएं.

माता लक्ष्मी की पूजा मे कमल का फूल, लाल गुलाब, कमलगट्टा, शंख, सिंदूर, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, फल आदि का उपयोग करें. घी का दीप जलाकर माता लक्ष्मी की आरती करें, इससे आपकी मनोकामनाए पूरी होगी. पूजा के समय श्री लक्ष्मी चालीसा, कनकधारा स्तोत्र, श्री सूक्त आदि का पाठ कर सकते हैं. इस दिन पूजा में माता लक्ष्मी को श्रीफल और बताशा भी ​अर्पित करते हैं. शुक्रवार व्रत कथा को सुनने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होगा और मनोकामना सिद्ध होगी.

शुक्रवार का दिन भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र के लिए भी है. व्रत रखने और शुक्र के मंत्रों का जाप करने से सुख और सुविधाओं में वृद्धि होती है. शुक्र दोष दूर होता है. आज आप सफेद वस्त्र पहनें और इत्र लगाएं. सौदर्य सामग्री, चावल, सफेद वस्त्र आदि का दान करें. इससे भी लाभ होगा. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, नक्षत्र, राहुकाल आदि.

26 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी
आज का नक्षत्र – अश्लेषा
आज का करण – गर
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – ध्रुव
आज का वार – शुक्रवार
रवि योग: सुबह 05:25 बजे से रात 08:50 बजे तक
आज का दिशाशूल – पश्चिम

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:18:00 PM
चन्द्रोदय – 10:54:59
चन्द्रास्त – 24:42:59
चन्द्र राशि– कर्क

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:45:35
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:39 से 12:45:42 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:10:30 से 09:05:32 तक, 12:45:42 से 13:40:44 तक
कुलिक– 08:10:30 से 09:05:32 तक
कंटक– 13:40:44 से 14:35:47 तक
राहु काल– 10:56 से 12:36 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:30:49 से 16:25:51 तक
यमघण्ट– 17:20:54 से 18:15:56 तक
यमगण्ड– 15:44:34 से 17:27:46 तक
गुलिक काल– 07:35 से 09:15 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें