घर में तिजोरी किस दिशा में रखना शुभ? यहां दीपक जलाने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, ये 8 वास्तु उपाय हैं काम के

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

घर हो या दफ्तर सभी जगहों पर वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर ही सामान रखना बेहतर होगा.
दक्षिण यम के आधिपत्य की दिशा मानी जाती है. इस दिशा को पृथ्वीत्तव का स्वामीत्व भी प्राप्त है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर चीज को रखने के लिए दिशा और जगह का विशेष का महत्व होता है. इसके लिए बेहतर होगा कि घर बनवाते समय ही इसका ध्यान रखा जाए. बता दें कि, चाहें घर हो या दफ्तर सभी जगह वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर ही सामान को रखना बेहतर होगा, नहीं तो इसके परिणाम गलत हो सकते हैं. इसके लिए हर दिशाओं का अपना अलग महत्व होता है. तो आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्र जानकर पंडित ऋषिकांत मिश्र से जानते हैं कि कौन सी चीज किस दिशा में रखना शुभ होता है.

1. उत्तर दिशा: उत्तर कुबेर की दिशा मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में यदि आप अपनी तिजोरी रखते हैं तो सही नहीं माना जाता है. हालांकि आप अपनी दुकान या व्यवसाय की जगह पर पैसे के गल्ले को इस दिशा में रख सकते हैं. माना जाता है कि उत्तर के बजाय दक्षिण दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है. इसके अलावा उत्तर दिशा को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए.

2. पूर्व दिशा: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव हैं. इसके चलते इस दिशा में कुछ भी सामान ना रखें तो बेहतर होगा. घर में इस दिशा वाले स्थान की सफाई करके दिन में एकबार दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इस दिशा में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखना भी अच्छा होता है.

3. दक्षिण दिशा: दक्षिण यम के आधिपत्य की दिशा मानी जाती है. इस दिशा को पृथ्वीत्तव का स्वामीत्व भी प्राप्त है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि इस दिशा में पैसे रखना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में बरकत होने लगती है. हालांकि इस दिशा में भूलकर भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए. यदि किसी घर में इस दिशा में शौचालय होता है तो अशुभ माना जाता है.

4. पश्चिम दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा के देवता वरुण माने जाते हैं. ग्रह स्वामी इसके शनि हैं. इसके चलते इस दिशा में किचन बनाना बेहद फलदायक माना जाता है.

ये भी पढ़ें:  घर में धन की बरसात करा सकती है एक चुटकी हल्दी, वास्तु के अनुसार करें उपयोग, 4 उपाय जान रह जाएंगे हैरान

5. ईशान कोण: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण को जल और भगवान शिव का स्थान माना जाता है. गुरु इस दिशा के स्वामी हैं. यदि ईशान कोण में पूजा घर, बोरिंग वाटरटैंक बनवाना शुभ माना जाता है.

6. आग्नेय कोण: वास्तु शास्त्र के अनुसार, आग्नेय कोण अग्नि एवं मंगल का स्थान माना जाता है. शुक्र इस दिशा के स्वामी है. आग्नेय कोण में रसोई घर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि का स्थान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  घर में लगाएं हरे पत्ते वाला यह पौधा, मां लक्ष्मी होती हैं बेहद प्रसन्न, धन की होगी बरसात, सुख-शांति का होगा वास

7. वायव कोण: वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस कोण का विशेष महत्व होता है. इस दिशा के स्वामी चंद्र हैं. वायव कोण को खिड़की का स्थान माना जाता है. यदि आप चाहें तो यहां गेस्ट रूम भी बनवा सकते हैं.

8. नैऋत्य कोण: इस दिशा के स्वामी राहु और केतु होते हैं. इस दिशा में टीवी, रेडियो और खेलकूद आदि का सामान रखना शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नैऋत्य कोण पृथ्वी त्तव का स्थान माना जाता है.

Tags: Astrology, Lifestyle, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें