
हाइलाइट्स
डाउनिंग स्ट्रीट के फाटकों में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
डाउनिंग स्ट्रीट दुनिया के प्रसिद्ध जगहों में से एक है, जहां ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का घर और कार्यालय स्थित है
पुलिस ने कहा है कि वे इसके आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से घटना की जांच कर रहे हैं
लंदन. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak) के घर और ऑफिस में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अधिकारीयों में हड़कंप मच गया. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि गुरुवार को लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट (Downing Street) के फाटकों में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि डाउनिंग स्ट्रीट दुनिया के प्रसिद्ध जगहों में से एक है, जहां ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का घर और कार्यालय स्थित है.
वहीं बीबीसी के अनुसार, एक कार के गेट से टकरा जाने के बाद अधिकारियों ने व्हाइटहॉल रोड को बंद कर दिया. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में एक सफेद रंग की कार दिखाई दे रही है, जिसका बोनट खुला है, जो गेट के के पास खड़ी है. यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना जानबूझकर की गई थी या दुर्घटनावश हुई थी.
वेस्टमिंस्टर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि शाम करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा है कि वे इसके आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से घटना की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है.
.
Tags: Accident, Britain, Rishi Sunak, World news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 23:07 IST








