
विजय राठौड़/ग्वालियर. दसवीं कक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुदीक्षा ने अन्य विद्यार्थियों को एक गुर दिया है कि जरूरी नहीं कि परीक्षा में अच्छा करने के लिए बहुत विशेष तैयारी की जाए,लेकिन किसी भी काम की सफलता के लिए नियमित प्रयास करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि मैंने की कोई विशेष तैयारी नहीं की, लेकिन रोजाना एक टॉपिक को अवश्य क्लियर करती थी.
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. परिणाम के साथ ही कई चेहरे पर खुशी की लहर है. तो वहीं कई चेहरों उदासी छाई हुई है. ऐसे में ग्वालियर की एक छात्रा समीक्षा कटारे ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर ग्वालियर का मान बढ़ाया है. सुदीक्षा के इस प्रयास पर उनके माता पिता और परिवार को काफी हर्ष है.
नियमित अध्ययन से मिली सफलता
दसवीं कक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुदीक्षा ने बताया कि उन्होंने कोई विशेष स्तर की तैयारी नहीं की थी. लेकिन वे रोजाना एक टॉपिक को अवश्य क्लियर करती थी. उन्होंने अपने पिता और टीचर्स के मार्गदर्शन में सभी विषयों के टॉपिक तैयार कर लिए थे. जिन्हें वे रोजाना रिवाइज भी करती थी. लगातार उन्होंने पढ़ाई नहीं की थी. लेकिन फिर भी वह जो भी पढ़ती थी. उसे कंठस्थ करके ही पढ़ती थी.
गणित है सुदीक्षा का पसंदीदा विषय
सुदीक्षा ने बताया कि उन्हें गणित काफी पसंद है. और आगामी कक्षाओं के लिए भी पीसीएम का ही चुनाव करेंगी. ताकि आगे चलकर देश के लिए कुछ कर सकें उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज ज्वाइन कर देश के लिए सेवा करना चाहती हैं. यही उनके जीवन का लक्ष्य है. सुदीक्षा ने बताया कि उनके टीचर्स ने भी उनके परीक्षा परिणाम में अहम भूमिका निभाई है. और माता-पिता ने भी बेहद अहम किरदार निभाया है. सुदीक्षा ने 98.4 अंक पाकर प्रदेश में ग्वालियर को तीसरा स्थान दिलाया है.
मां का भरोसा सुदीक्षा ने रखा कायम
सुदीक्षा के पिता नारायण कटारे उसी विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल है. जहां सुदीक्षा पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है कि उनकी बेटी इतने अच्छे अंक लेकर आई है. वही सुदीक्षा की मां का कहना है कि उन्हें तो पूरा भरोसा था कि बेटी अच्छे अंको से ही पास होगी. क्योंकि उसकी तैयारी देख कर ऐसा लगता था कि वह अंक अच्छे लाएगी. सुदीक्षा कभी किसी काम को अधूरा नहीं छोड़ती है. इसके अलावा सुदीक्षा की बहन भी कॉलेज में पढ़ रही हैं. और वे भी अपने कॉलेज की टॉपर है. बहन की सलाह भी समय-समय पर सुदीक्षा को मिलता रहता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 20:17 IST








