
ग्रेटर नोएडा. शिव नादर यूनिवर्सिटी मर्डर एंड सुसाइड केस में मृतक छात्रा के पिता ने शिव नादर प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कराया है. यह मुकदमा मृतक और हत्यारोपी अनुज, शिव नादर यूनिवर्सिटी के मेस कर्मचारी आशुतोष पांडेय, करन, अंशु और शिव नादर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ है. इस मामले में दादरी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. इससे पहले पुलिस ने मृतक अनुज के पूर्व में खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था.
18 मई को ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक छात्र अनुज सिंह ने अपनी क्लासमेट स्नेहा चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. छात्रा कानपुर की रहने वाली थी, जबकि छात्र अमरोहा का था. दोनों BA सोशियोलॉजी थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स थे. सीसीटीवी में अनुज और उसकी क्लासमेट स्नेहा ने डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात करते और गले मिलते नजर आए थे. इसके बाद अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी. इस घटना के अगले दिन अनुज का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने वारदात को क्यो अंजाम दिया इसके बारे में बताया.
स्नेहा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 302, 354 (घ), 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी जांच की जा रही है. आपको बता दें कि एक दिन पूर्व मृतक स्नेहा के पिता और परिवार जन पुलिस कमिश्नर से भी मिले थे, जिसके बाद अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट हुआ था कि स्नेहा को तीन गोलियां मारी गई हैं. हालांकि इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अवैध असलहा यूनिवर्सिटी के अंदर कैसे आया, इसकी जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है.
.
Tags: Noida news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 19:04 IST








