आकाश माधवाल ने 4 साल में पलट दी बाजी, पूर्व क्रिकेटर रह गए हैरान, सुनाया गेंदबाज के ट्रायल का किस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आकाश माधवाल ने आईपीएल में रचा इतिहास.
लखनऊ के खिलाफ आकाश ने निकाला पंजा.

नई दिल्ली. आईपीएल का 16वां सीजन अपने अंतिम दिनों से गुजर रहा है. इस सीजन ने भारतीय टीम के सेलेक्टर्स के लिए काफी विकल्प खोज दिए हैं. उन्हीं में से एक नाम आकाश माधवाल भी साबित हो सकते हैं. 29 वर्षीय गेंदबाज को मुंबई ने महज 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अपने खेमें में शामिल किया था. आकाश ने महज 2 मैच में अपने दमदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह आगामी सीजन में करोड़ों में खेलने वाले हैं. इस गेंदबाज ने नॉकआउट मुकाबले में अपनी आग उगलती गेंदों से लखनऊ की कमर तोड़ी और मुंबई की झोली में जीत को डाल दिया.

आकाश माधवाल नजरों में तब आए जब उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर सभी का दिल जीत लिया. इस खिलाड़ी ने चैन की सांस इस प्रदर्शन के बाद नहीं ली बल्कि अगले ही मैच में पंजा निकालकर रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी कर दी. लखनऊ के खिलाफ आकाश माधवाल ने बेस्ट इकॉनामी रेट के साथ 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. 29 वर्षीय पेसर के इस कहरनुमा प्रदर्शन के बाद कई दिग्गजों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए, जिनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर भी शामिल हैं. उन्होंने आकाश माधवाल के साथ पहली मुलाकात का किस्सा बताया जब वह उत्तराखंड में कोच के रूप में काम कर रहे थे.

उसने केवल टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला था- वसीम जाफर

VIDEO: आकाश मधवाल ने फैंस को दिखाई Eliminator की ‘खास’ प्रदर्शन वाली गेंद, किया खास वादा

आकाश माधवाल की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी देखने के बाद वसीम जाफर ने ट्विटर पर लिखा ‘जब मैं उत्तराखंड का हेड कोच था तो यह लड़का ट्रायल के लिए आया था. वह 24-25 साल का था और उसने केवल टेनिस बॉल क्रिकेट खेला था. हम उसकी गति से इतने प्रभावित हुए कि हमने उसे तुरंत अपने साथ जोड़ लिया. साल था 2019 और वो लड़का था आकाश मधवाल. वह इतनी जल्दी यहां आ गया उसके लिए हमें गर्व है.’

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Wasim Jaffer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें