Udaipur: राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट रोड शो की शुरुआत, पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 निशा राठौड़/ उदयपुर. उदयपुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (आरटीडीएम) का बुधवार को प्रमोशनल रोड शो सिटी पैलेस के ऐतिहासिक दरबार हॉल में हुआ. पर्यटन विभाग और हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान के साझे में हुए इस रोड शो की मेजबानी मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य और राज्यपाल के पर्यटन सलाहकार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की.
पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा बढ़ावा
इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज ने बताया कि यह रोड शो पर्यटन व्यवसायियों का उत्साह वर्धन करेगा और पर्यटकों को राजस्थान में आकर्षित करेगा. मेरे दादाश्री (महाराणा भगवत सिंह) ने साल 1960 में लेक पैलेस को होटल में तब्दील कर उदयपुर में पर्यटन को जन्म दिया. महाराणा भगवत सिंह की इस विरासत को हम बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हैं. झीलों के शहर उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत, कला और संस्कृति अनूठी है, जिन्हें दुनिया देखने और समझने के लिए आतुर है. पर्यटन के विकास में पैदा होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर पहल करने की आवश्यकता है. उदयपुर सहित समूचे राजस्थान में पर्यटन की अथाह संभावनाएं मौजूद है.

लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि पर्यटन उद्योग को कोरोना महामारी के दौरान भारी नुकसान हुआ. कामगार-हुनरमंद लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, लेकिन हमारी कोशिश रही कि हम उस विषम परिस्थिति में एक परिवार की तरह कैसे उनको संबल देते रहें और पूरा संबल दिया भी. कोरोना के बाद अब पर्यटन उद्योग में काफी उछाल आया है. देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में भारत और खासकर राजस्थान भ्रमण पर आ रहे हैं. पर्यटन उद्योग में नए-नए नवाचार हो रहे हैं, जो युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 17:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें