सेल्फ स्टडी करके पलामू का अभिमन्यु बना इंटर टॉपर, प्रदेश में 10 वां तो जिले में हासिल की दूसरा रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शशिकांत ओझा/पलामू. जैक द्वारा जारी इंटर के परीक्षा परिणाम के बाद पलामू जिला राज्य स्तर में चौथे स्थान पर है. पिछले वर्ष पलामू जिला तीसरे स्थान पर था. इस बार जिला का रैंक अपने स्थान से एक स्थान खिसका है. पलामू जिला से इस बार 91.10 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं. इस बार इंटर साइंस से 14464 विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरा गया था. जिसमे 14270 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें 12086 विद्यार्थी प्रथम तो 911 विद्यार्थी दूसरे स्थान पर है.

शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय का छात्र अभिमन्यु कुमार झारखंड अधिविद्व 2023 की परीक्षा में झारखंड प्रदेश में दशवें और पलामू जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अभिमन्यु मोहम्मद गंज प्रखंड के लटपौरी गांव का निवासी है. उसके माता-पिता शांति देवी व राजकुमार, पुत्र अभिमन्यु के सफलता पर बेहद प्रसन्न है. अभिमन्यु अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है. उसे इस परीक्षा में कुल 468 अंक मिले है. प्रारंभिक शिक्षा गांव से व मैट्रिक की परीक्षा स्तरोन्नत उच्च विद्यालय संढा से उतीर्ण किया है. अभिमन्यु के पिता रेलवे में कार्यरत है. अपने सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी को दिया है. अभिमन्यु एक वर्ष से पटना में रहकर नीट का तैयारी कर रहा है.

डॉक्टर बनने का है सपना
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए अभिमन्यु ने कहा कि आगे वह मेडिकल की तैयारी में जुटा है. चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना अपना लक्ष्य बताया. इसके लिए वो पटना से रहकर तैयारी कर रहा है.

लक्ष्य के लिए सुबह करता था पढ़ाई
अभिमन्यु ने अपने रूटीन में सबसे खास बात बताया कि ज्यादातर वो सेल्फ स्टडी पर निर्भर रहकर पढ़ाई करता था. इसके लिए वो पटना में किराए के मकान में रहकर तैयारी करता था. दिनभर में 8 घंटा पढ़ाई करता था. जिसमे शाम की अपेक्षा सुबह ज्यादा पढ़ाई करता था. उसने कहा की पढ़ाई में ज्यादा प्रेशर न हो इसीलिए सुबह फ्रेस मूड में पढ़ाई करता था. कभी-कभी समस्या आने पर यूट्यूब का सहारा लेकर डाउट्स क्लियर कर सफलता प्राप्त किया.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 16:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें