UBSE Result 2023 : किसान की बेटी ने 12वीं में टॉप किया प्रदेश, आईएएस बनने का है ख्वाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UBSE Result 2023 : कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपने में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता. ऐसा ही कुछ उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में तनु चौहान ने साबित कर दिखाया है. जसपुर की तनु चौहान ने 12वी में 97.60 परसेंट के साथ प्रदेश में टॉप किया है. तनु जसपुर के देवीपुरा गांव की रहने वाली हैं. वह महुआडाबरा के रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊधमसिंहनगर की छात्रा हैं. तनु रोज 8 से 9 घंटे की पढ़ाई करती थीं.

मेहनती तनु एक किसान की बेटी हैं. वह कहती हैं कि मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के अलावा इंग्लिश एक ऐसा सब्जेक्ट है, जिनकी रेगुलर पढ़ाई करनी होती है. तनु चूंकि किसान की बेटी हैं. उनका स्कूल उनके घर से 4 किलोमीटर दूर है. यह दूरी वह रोज साइकिल से तय करती थीं. यहां से वह एक टीचर के पास जसपुर पढ़ने भी जाती थीं. इस पूरे सफर के लिए उन्हें रोज 6 किलोमीटर साइकिल से आना जाना पड़ता था.

10वीं में भी थीं प्रदेश में सेकेंड टॉपर

तनु ने 10वी में भी प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की थी. तनु की इस कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर है. तनु का सपना यूपीएससी क्लियर कर आईएएस बनना है. वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मम्मी पापा के साथ टीचर्स को भी देती हैं. रिजल्ट आने के बाद से तनु को बधाई देने वालों का तांता लगा है. तनु के मम्मी पापा बेटी की कामयाबी से बहुत खुश हैं. इस स्कूल के 18 बच्चे 10वीं और 12वी में मेरिट लिस्ट में आये हैं. जो उनके लिए गोल्ड मेडल से कम नहीं है.

Tags: 12th results, Board Results, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें