
हाइलाइट्स
रियल्टी, एफएमसीजी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी
बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में दबाव
24 मई को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
नई दिल्ली. शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला. रियल्टी, एफएमसीजी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी देखने को मिला जबकि ऑटो, मेटल और आईटी इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद देखने को मिला. वहीं बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में दबाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 98.84 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 61,872.62 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 35.75 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18312.15 के स्तर पर बंद हुआ.
पिछले कारोबारी सत्र में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 208.01 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 61,773.78 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी (Nifty) 62.60 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,285.40 के स्तर पर बंद हुआ था.
कोयला खदानों की नीलामी में 27 जून तक लगा सकेंगे बोली
सरकार ने वाणिज्यिक कोयले की नीलामी के सातवें दौर में बोलियां जमा करने की समयसीमा 27 जून तक के लिए बढ़ा दी है.कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि संभावित बोलीकर्ताओं के अनुरोध को देखते हुए बोली जमा करने की समयसीमा को 30 मई से बढ़ाकर 27 जून, 2023 कर दिया गया है.
बीते वित्त वर्ष में FDI 16% घटकर 71 अरब डॉलर रहा
देश में ग्रॉस एफडीआई बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 16.3 फीसदी घटकर 71 अरब डॉलर रहा. एक दशक में यह पहली बार है जब किसी वित्त वर्ष में एफडीआई प्रवाह घटा है. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, इसके पीछे वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी मुख्य कारण रहा. वित्त वर्ष 2021-22 में ग्रॉस एफडीआई प्रवाह 81.97 अरब डॉलर था, जो उससे पिछले वित्त वर्ष से 10 फीसदी ज्यादा था. ग्रॉस एफडीआई में पिछली गिरावट वित्त वर्ष 2012-13 में हुई थी, जब निवेश 26 फीसदी घटकर 34.29 अरब डॉलर रह गया था.
.
Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 15:49 IST








