
rajasthan board 12th result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से कला स्ट्रीम के लिए आरबीएसई परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. बोर्ड ने वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे. ओवर ऑल प्रतिशत भी 33 फीसदी हो. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12वीं आर्ट्स और वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स rajresults.nic.in, www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया.
इस साल 92.35% प्रतिशत छात्र-छात्राए हुए पास.
परिणाम में लड़कियों ने मारी बाज़ी.
लड़कों का पास प्रतिशत 90 फीसदी है.
पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12 का पास प्रतिशत 96.33% था. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट hindi.news18.com पर भी चेक कर सकेंगे. इस साल 12वीं आर्टस में 719838 व वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 56014 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था.
आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023: डिजीलॉकर से ऐसे चेक करें
अपने मोबाइल पर डिजिलॉकर ऐप इंस्टॉल करें.
मौजूदा डिजिलॉकर अकाउंट में साइन इन करें या नया बनाएं.
"शिक्षा" सेक्शन पर जाएं.
RBSE (राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) बोर्ड चुनें.
रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल भरें.
सत्यापित होने के बाद परिणाम देखें और डाउनलोड करें.








