पीयूष पाठक/ अलवर. यूपीएससी की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले अधिकर अभ्यर्थी कहते हैं कि वे तैयारी के दौरान फोन व सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं. इससे उनका ध्यान नहीं भटकता और वे एकाग्रता के साथ तैयारी कर पाते हैं. लेकिन, राजस्थान का एक युवा ऐसा भी है जो गुगल और यूट्यूब को अपना गुरु मानता है और उसने इन्हीं दो माध्यमों से तैयारी कर लगातार तीसरी बार यूपीएससी में सफलता हासिल की है.सफलता की ये कहानी लिखी है जमवारामगढ़ पंचायत के एक छोटे से गांव नटाटा के रहने वाले रोशन मीणा ने. यहां ये भी दिलचस्प है कि रोशन भी हैदराबाद स्थित एकेडमी में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं. उनका लक्ष्य आईएएस बनने का है, जिसके लिए वे लगातार एग्जाम दे रहे हैं. इस बार के परिणामों में रोशन ने 567वीं रैंक हासिल की है.
आपके शहर से (अलवर)

रकबर खान मॉब लिंचिंग: 4 आरोपी दोषी करार, सभी को 7-7 साल जेल की सजा, कोर्ट ने एक को किया बरी

New Parliament Building News: नए Sansad Bhavan पर CM Yogi का विपक्षियों को जवाब! PM Modi | Congress

Dungarpur : यहां 80 फीट की ऊंचाई पर बनाए गए हैं अनोखे अपार्टमेंट, इनमें रहते हैं हजारों पक्षी

Jaipur में Homeguard के नए निदेशालय का उद्घाटन, क्या बोले CM Ashok Gehlot | Rajasthan Election 2023

करौली में खनन श्रमिक की हत्या, साथी श्रमिक और ठेकेदार पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Udaipur Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें क्या है उदयपुर में भाव

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE UPDATE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कुछ ही क्षणों में, सबसे पहले पाएं यहां अपडेट्स

भीलवाड़ा में बारिश से तापमान में गिरावट, नौतपा से पहले लोगों को मिली गर्मी से मिली राहत

Big Boss फेम गोरी नागौरी पर हमला, बहन की शादी में साथ गई टीम पर भी अटैक, जीजा पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO

UPSC Result 2023: 12 घंटे की ड्यूटी, फिर यूपीएससी की तैयारी, छठे प्रयास में पूरा किया नाना का ‘सपना’

RBSE Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट होने वाला है जारी
पांच से ज्यादा सरकारी नौकरियों में हो चुका चयन
नटाटा गांव के सेवानिवृत्त बैंक कमर्चारी बद्रीप्रसाद मीणा के पुत्र रोशन मीणा शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं. रोशन ग्रेजुएशन के समय से ही नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं. इसी दरम्यान में कई अच्छी एवं बड़ी नौकरियों के लिए चयनित हो चुके थे. जानकारी के अनुसार रोशन, एसएससी, आईबीपीएस, बैंक पीओ एलआईसी में अधिकारी के पद पर भी चयनित हो चुके हैं. लेकिन, उनका सपना बस आईएएस बनने का है.
दूसरी परीक्षाओं के पास करने पर आता है आत्मविश्वास
अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे रोशन मीणा बताते हैं कि वे शुरुआती समय से ही सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं. अगर एक बार किसी प्रतियोगी परीक्षा का एग्जाम पास कर लिया जाता है तो व्यक्ति में आत्मविश्वास आ जाता है. इसी आत्मविश्वास के जरिए व अन्य परीक्षाओं को भी फाइट करने की सोचता है. रोशन ने बताया कि वे भी उन्हें भी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने पर आत्मविश्वास मिला और वे आईएएस बनने की सोचने लगे.
लगातार तीसरे साल यूपीएससी में सफलता मिली
रोशन बताते हैं कि उन्हें लगातार तीसरी बार यूपीएससी में कामयाबी मिली है. 2020 की परीक्षा में उनकी 565 वीं रैंक आई. इसके बाद 2021 में 666 वीं रैंक आई. इस बार के परिणाम में रोशन को 567 वीं रैंक मिली है. रोशन का कहना है कि लगातार तैयारी व मेहनत के बल पर आगे बढ़ सकते हैं. असफलता को कभी अपने उपर हावी नहीं होने देना चाहिए. कितनी भी बुरी परिस्थति हों व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए
यूट्यूब व गुगल मेरे रियल गुरु
लगातार तीसरी बार सफलता हासिल करने व इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर रोशन ने बताया कि उन्होंने दूसरे अभ्यर्थियों की तरह कभी भी फोन से दूरी नहीं बनाई. बल्कि, फोन के जरिए उन्हें तैयारी करने और नोट्स बनाने में काफी मदद मिली. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से ताजा घटनाओं व अन्य मुद्दों की भी जानकारी मिली. रोशन बताते हैं कि वैसे तो शुरुआत में उन्होंने कोचिंग की थी. लेकिन, उसके बाद से वे सेल्फ स्टडी ही करते हैं. सेल्फ स्टडी के दौरान मोबाइल से काफी मदद मिली.
.
Tags: Alwar News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 15:23 IST








