MP 10th Result: टीकमगढ़ की बेटी उन्नति तीसरे स्थान पर, डॉक्टर बनकर करना चाहती है समाज सेवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टीकमगढ़. बेटियां किसी से भी कम नहीं. टीकमगढ़ की बेटी उन्नति अग्रवाल ने यह बात साबित कर दी है. उन्होंने हाई स्कूल में मध्य प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है. उनसे सभी को बड़ी उम्मीदें भी हैं. उन्नति तीनों बहनों में सबसे छोटी हैं. वे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है. उनके पिता कथा सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर हैं. इनके परिवार का कहना है कि उनकी बेटियों ने कभी बेटों की कमी महसूस नहीं होने दी.

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 25 मई को दसवीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी की. इंदौर के मृदुल पॉल ने टॉप किया है. इंदौर की प्राची गढ़वाल और सीधी की कृति प्रभा मिश्र दूसरे नंबर पर हैं. जबकि, टीकमगढ़ की उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था राजपूत, डबरा की राधा साहू और बालाघाट की प्रिया ठाकरे ने तीसरा स्थान हासिल किया है. स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने भोपाल में एमपी बोर्ड ऑफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान रिजल्ट जारी किया है. 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

सीएम ने कहा- असफल होने वालों को मिलेगा मौका
रिजल्ट को लेकर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी भांजे-भाजियों को हृदय से बधाई. जो असफल भी हुए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. हार कर रुकना नहीं, बल्कि और मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए. “रुक जाना नहीं योजना” से आपके भी आगे बढ़ने का सपना निश्चित ही पूरा होगा. आप सभी विद्यार्थी मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का आधार स्तंभ हैं. आपका भविष्य उज्ज्वल हो, मां सरस्वती से यही प्रार्थना है.

कैसा रहा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 66.47 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है. वहीं, 60.26% छात्र पास हुए हैं. एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 58.75 प्रतिशत रहा है और 10वीं का 63.29%. 12वीं कॉमर्स में प्रिंसी खेमासरा को टॉपर घोषित किया गया है. एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कों का रिजल्ट 52% रहा है.

Tags: Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें